एक्सप्लोरर

UP News: औरैया में प्रेमी जोड़े ने हाथों में कपड़ा बांधकर ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Auraiya Suicide Case: औरैया जिले में आत्महत्या करने वाले प्रेमी जोड़े की पुलिस ने शिनाख्त कानपुर देहात निवासी के रुप में की है. फिलहाल पुलिस शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है.

Auraiya Suicide Case: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के औरैया जिले (Auraiya District) में एक प्रेमी युगल ने एक दूसरे के हाथों में कपड़ा बांध कर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या का ये मामला देर रात का बताया जा रहा है. शवों की तलाशी के बाद पता चला कि दोनों मृतक पड़ोसी जिले कानपुर देहात (Kanpur Dehat) के रहने वाले हैं. रेलवे के अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर स्थानीय पुलिस को सौंप दिया. देर रात पुलिस ने दोनों के परिजनों को इस संबंध में सूचित कर मामले की जांच में जुट गई है.

घटना की जांच के लिए डिप्टी एसपी सहित पुलिस के आलाअधिकारी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रहे हैं. बीती रात जिले के दिल्ली-हावड़ा रूट पर अछल्दा रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर ट्रैक पर दो शव मिले, जिसकी सूचना लोगों ने रेलवे अधिकारियों की दी. सूचना पर मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारियों ने हटवा कर इसकी सूचना पुलिस को दी. शव बुरी तरह से छतिग्रस्त होने के कारण दोनों की पहचान कर पाना मुश्किल था, युवक और युवती के शरीर से धड़ अलग थे, दोनों के हाथ में कपड़े से बंधा हुआ था. पुलिस ने दोनों के आत्महत्या की आशंका जताते हुए कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही सही स्थिति का पता चल सकेगा.   

पुलिस का क्या है कहना?

इस संबंध में बिधूना डिप्टी एसपी महेंद्र पाल ने बताया कि दो शव रेलवे ट्रेक पर मिले थे, जिसमें एक लड़का और एक लड़की थी. शवों की तलाशी के बाद दोनों की शिनाख्त कानपुर देहात जिले निवासी के रुप में हुई. उन्होंने बताया कि दोनों के परिजनों को सूचित कर दिया गया, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मामले में परिजनों के तहरीर का इंतेजार किया जा रहा है.  

युवक की दो साल पहले हुई थी शादी

मामले में युवक और युवती के परिजन कुछ भी बोलने से सार्वजनिक तौर पर बच रहे हैं. मृतक युवक अतुल अग्निहोत्री की दो साल पहले शादी हुई थी. रिश्तेदारों का कहना है कि अतुल के आत्महत्या करने से उसकी दुल्हन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. पुलिस के मुताबिक दोनों के परिजनों की तहरीर का इंतजार है. तहरीर मिलने के बाद उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: Jack Dorsey: जैक डोर्सी के आरोपों पर कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का जवाब, कहा- 'ऐसा होता तो किसान आंदोलन...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget