एक्सप्लोरर

Allahabad University: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में 'छात्रों पर फायरिंग' के बाद अब कैसी है स्थिति? पुलिस कमिश्नर ने दी जानकारी

यूनिवर्सिटी कैंपस पूरी तरह से छावनी में तब्दील कर दिया गया है. छात्र रुक रुक कर अब भी नारेबाजी और प्रदर्शन कर रहे हैं.

Allahabad University: इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में छात्रों पर फायरिंग के बाद अब हालात काबू में हैं. यूनिवर्सिटी के सुरक्षा गार्डों पर छात्रों ने फायरिंग का आरोप लगाया है. इसके बाद करीब दो घंटे तक यूनिवर्सिटी कैंपस जबरदस्त हिंसा की चपेट में रही. पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा, एडीश्नल पुलिस कमिश्नर आकाश कुलहरि और डीएम संजय कुमार खत्री ने मोर्चा संभाला. 

आक्रोशित छात्रों को शांत कराया गया है. अभी तक किसी आरोपी सुरक्षा गार्ड की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पूर्व छात्र नेता विवेकानंद पाठक पर हमले और फायरिंग के बाद छात्र उग्र हुए थे. अराजकता के दौरान दर्जनों वाहनों में तोड़ फोड़ की गई. कई वाहनों को आग के हवाले किया गया. यूनिवर्सिटी की कैंटीन में भी आगजनी हुई. करीब एक घंटे तक हुई पत्थर बाजी में कई बिल्डिंग के खिड़की के शीशे टूटे. 

UP Politics: कांग्रेस नेता का स्मृति ईरानी पर विवादित बयान, कहा- 'अमेठी में लटके झटके दिखाने आती हैं और...'

यूनिवर्सिटी कैंपस पूरी तरह से छावनी में तब्दील

यूनिवर्सिटी कैंपस पूरी तरह से छावनी में तब्दील कर दिया गया है. छात्र रुक रुक कर अब भी नारेबाजी और प्रदर्शन कर रहे हैं.  पत्थरबाजी में कई छात्रों, मजिस्ट्रेट, पुलिसकर्मियों औ मीडियाकर्मियों को भी चोटें आईं हैं. वहीं, एडीजी प्रशांत कुमार ने कहा है कि हालात नियंत्रण में है. प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर को मौके पर भेजा गया है. छात्रों से पुलिस के अधिकारी बात कर रहे हैं. एडीजी ने कहा कि प्रयागराज मामले में पुलिस मुख्यालय से नजर रखी जा रही है. पुलिस कमिश्नर को वस्तुस्थिति से अवगत कराने को कहा गया है.

पुलिस कमिश्नर ने कही ये बात

पुलिस कमिश्नर ने बताया, 'पूर्व छात्र नेता विवेकानंद पाठक का सुरक्षा गार्डों से विवाद हुआ था. विवेकानंद पाठक से तहरीर लेकर एफआईआर दर्ज कराई जा रही है. मेडिकल भी कराया जा रहा है. वीडियो फुटेज और इलेट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. छात्रों से संवाद कर उन्हें विश्वास में लिया जा रहा है. पुलिस कमिश्नर के मुताबिक नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस कमिश्नर के मुताबिक दो बाइकों को आग के हवाले किया गया.

बीते दिन भी हुई थी झड़प

बीते दिन भी इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के छात्रों की फीस बढ़ोतरी को लेकर पुलिस से तीखी झड़प हो गई थी. इस दौरान यूनिवर्सिटी कैंपस में अफरा-तफरी मच गई थी. दरअसल, उस समय आंदोलन कर रहे कुछ छात्रों ने भू समाधी लेने का ऐलान किया था. उसके बाद भू समाधि लेने की कोशिश करते छात्रों को पुलिस ने जबरन हटाना शुरू कर दिया था. देखते ही देखते छात्रों और पुलिसकर्मियों में झड़प हो गई और धक्का-मुक्की भी की गई थी. छात्रों ने यूनिवर्सिटी कैंपस में अनशन स्थल के पास कब्र खोदी और भू समाधि लेने की कोशिश करने लगे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget