एक्सप्लोरर

UP Politics: मायावती ने आकाश आनंद को बनाया उत्तराधिकारी, बीजेपी बोली- 'बसपा अब पूरी तरह समाप्त हो जाएगी'

UP News: बसपा की कमान अब आकाश आनंद के हाथों में होगी. मायावती ने उत्तराधिकारी बनाए जाने की घोषणा कर दी है. बसपा में उत्साह के बीच बीजेपी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है.

UP Politics: आकाश आनंद को मायावती ने अपना उत्तराधिकारी घोषित किया है. मायावती के फैसले का बसपा ने स्वागत किया है. युवा नेता को बसपा की कमान सौंपे जाने से कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह है. दूसरी तरफ, आकाश आनंद के मायावती का वारिस बनने पर बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि "उत्तराधिकार परिवार में होता है, राजनीतिक दल में नहीं." उन्होंने कहा कि मायावती ने पहले कांशीराम के मिशन को कमीशन में बदला और अब परिवारवाद के दलदल में धकेल दिया.

मायावती के फैसले पर बीजेपी की पहली प्रतिक्रिया

जाहिर बात है मायावती के फैसले से बसपा अब पूरी तरह समाप्त हो जाएगी. उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल जनता और कार्यकर्ताओं से बनते हैं. पार्टी प्रमुख लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुना जाता है. बीजेपी नेता ने कहा कि उत्तराधिकारी घोषित करने की परंपरा राजवंश और मुगलिया सल्तनत में होती थी. लोकतांत्रिक प्रक्रिया से ऐसी व्यवस्था खत्म हो गई है. लेकिन कांशीराम की पार्टी पर अब पूरी तरह से परिवारवाद हावी है. इसलिए बसपा की हालत लगातार खराब होती जा रही है.

युवा नेता आकाश आनंद संभालेंगे बसपा की कमान 

संस्थापक सदस्य एक के बाद एक पार्टी को अलविदा कहते चले गए. राकेश त्रिपाठी ने कहा कि आज जिस तरह से बसपा ने उत्तराधिकार तय करने का काम किया है, आनेवाले दिनों में स्पष्ट है कि पार्टी का वजूद खत्म हो जाएगा. बता दें कि बसपा को युवा नेता का चेहरा आकाश आनंद के रूप में मिला है. मायावती के फैसले का कार्यकर्ता और नेता स्वागत कर रहे हैं. दूसरी तरफ बीजेपी को मायावती का फैसला रास नहीं आ रहा है. बीजेपी का मानना है कि लोकतांत्रिक परिपाटी से अलग मायावती का वारिस बनाया गया है. कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में आकाश आनंद सार्वजनिक रूप से मैदान में नजर आएंगे. 

UP News: बसपा ने निष्कासित सांसद दानिश अली कांग्रेस में होंगे शामिल?, अजय राय ने किया सबकुछ साफ

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
Embed widget