एक्सप्लोरर

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सामान से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, शॉर्ट सर्किट से लगी आग

UP News: फिरोजाबाद में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खाद्यान्न से लदा हुआ ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. ट्रक पलटने से केबिन में शार्ट सर्किट से आग लग गई. मौके पर फायर बिग्रेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया.

Firozabad News: फिरोजाबाद में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खाद्यान्न से लदा हुआ ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया. पलटने के बाद ट्रक के केबिन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. आग लगने की सूचना पर पुलिस और फायर फाइटर की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया. घटना में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है.

फिरोजाबाद के थाना मटसेना इलाके में लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बिहार से हरियाणा जा रहा खाद्यान्न से लदा हुआ ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया. ट्रक के पलटते ही ट्रक में लदा हुआ खाद्यान्न सड़क पर बिखर गया और ट्रक के केबिन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. गनीमत यह रही कि आग लगने से पहले ट्रक के चालक और परिचालक सुरक्षित केबिन से बाहर निकल आए.

प्रभारी निरीक्षक ने क्या कहा? 
मटसेना थाना क्षेत्र के प्रभारी निरीक्षक एसके चौहान के मुताबिक मक्का से लदा हुआ एक ट्रक बिहार से हरियाणा जा रहा था. इसी दौरान मटसेना थाना क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के 43 किलोमीटर माइलस्टोन पर अचानक अनियंत्रित होकर यह ट्रक पलट गया. ट्रक पलटने की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची पुलिस ने ट्रक में आग लगने की सूचना फायर स्टेशन पर दी. इस दौरान ट्रक के चालक और क्लीनर दोनों सुरक्षित बाहर निकल आए थे.

शिकोहाबाद के एफएसओ बृजेश सविता के मुताबिक सुबह ट्रक में आग लगने की सूचना मिली थी. मौके पर दमकल की तीन बड़ी गाड़ियां और एक छोटी गाड़ी के साथ टीम पहुंची थी. समय रहते ट्रक की आग को बुझा लिया गया. इस हादसे में ट्रक के केबिन में आग लगने से काफी क्षति हुई है. ट्रक में लदे हुए मक्के के बोरे सड़क पर बिखर गए हैं. लेकिन आग लगने से खाद्यान्न में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है. 

(फिरोजाबाद से रंजीत गुप्ता की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें- मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी पर बम से हमले के मामले में आज पूरा होगा ट्रायल, बाल-बाल बची थी जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget