एक्सप्लोरर

UP News: आगरा में किसानों का विरोध प्रदर्शन, एसडीएम ऑफिस के सामने धरने पर बैठ अन्नदाता

UP News: देश में किसान संगठनों ने अपनी मांगो को लेकर 16 फरवरी को भारत बंद का ऐलान किया था. वहीं आगरा के तहसील परिसर में भी किसान और सिस्टम सुधार समिति के पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया.

Agra News: देश के कई किसान संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर आज भारत बंद का ऐलान किया था. किसान संगठन पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं और सरकार से अपनी मांग पूरी करने की मांग कर रहे हैं. किसानों के भारत बंद के आह्वान को लेकर आगरा में सिस्टम सुधार समिति और किसान समर्थन में उतरे. सिस्टम सुधार समिति के पदाधिकारी और किसानों ने आगरा के एत्मादपुर बाजार में पैदल मार्च करते हुए किसानों की मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की और एत्मादपुर बाजार से पैदल मार्च करते हुए तहसील परिसर में पहुंचे. 

किसानों आन्दोलन के समर्थन में सिस्टम सुधार समिति के पदाधिकारी और किसान एत्मादपुर तहसील पहुंचने के बाद एसडीएम ऑफिस के सामने धरने पर बैठ गए और किसान आंदोलन को समर्थन देते हुए जोरदार नारेबाजी करने लगे और कहा कि किसानों के साथ सरकार वादाखिलाफी कर रही है. किसानों के ऊपर मुकदमे लगाए जा रहे हैं. किसानों को जेल भेजा जा रहा है और सरकार उन पर कार्रवाई कर रही है. किसान नेताओं का कहना है,कि हमारी मांगे पूरी की जानी चाहिए, एमएसपी की गारंटी मिलनी चाहिए. 

'हमारी मांगे पूरी हो झूठे मुकदमें वापस हो'
सिस्टम सुधर समिति और किसानों ने एत्मादपुर तहसील में प्रदर्शन किया. किसान आंदोलन के समर्थन में सिस्टम सुधार समिति के प्रदेश अध्यक्ष अंशुमान ठाकुर और किसान नेताओं ने नारेबाजी करते हुए आंदोलन का समर्थन करते दिखे. किसानों का कहना है कि सरकार लगातार किसानों के साथ वादा खिलाफी कर रही है. किसान परेशान है किसानों को झूठे मुकदमे में जेल भेजा जा रहा है, हमारी मांग है कि किसानों पर लगे मुकदमे वापस हो , एमएसपी पर गारंटी मिले और किसान आंदोलन में की जा रही अन्य मांगों को सरकार जल्द से जल्द माने.

सिस्टम सुधार समिति के प्रदेश अध्यक्ष अंशुमान ठाकुर ने कहा कि सरकार किसानों से लगातार वादा खिलाफी कर रही है. एमएसपी गारंटी कानून बने किसानों के साथ न्याय हो, सरकार किसानों की मांगों को लेकर गंभीर बने और आंदोलन कर रहे किसानों की मांगों को माने. हम देश में आंदोलन कर रहे किसानों का समर्थन करते हैं. हमने पैदल मार्च निकालकर बंद का आह्वान किया था और अब एसडीएम के जरिए माननीय राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन देने आए हैं. जिसमें हम मांग करते हैं कि किसानों की मांगों को पूरा किया जाए.

ये भी पढ़ें: Basti News: बस्ती में किसानों ने MSP को लेकर किया प्रदर्शन, पीएम के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget