एक्सप्लोरर

आगरा: एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को रिश्वत लेते पकड़ा, रिटायर्ड शिक्षक से 50 हजार रुपये मांगे

UP News: आगरा में एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को रेस्टोरेंट में रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए पकड़ा है. दरअसल लेखपाल रिटायर शिक्षक और उनके भाई के बीच बंटवारे को लेकर रिश्वत की मांग कर रहा था.

Agra News: आगरा में एंटी करप्शन विभाग की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है, जिसमें एंटी करप्शन विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक लेखपाल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है. दरअसल पूरा मामला किरावली तहसील से संबंधित है. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. 

जानकारी के अनुसार राइभा निवासी रिटायर शिक्षक और उनके भाई के बीच बंटवारा होना था, इसी को लेकर वह किरावली तहसील में लेखपाल से मिले, लेखपाल ने बंटवारे के लिए 50000 रुपये की रिश्वत की मांग कर दी. रिटायर शिक्षक रामचरण सिंह ने पूरे मामले की शिकायत एंटी करप्शन विभाग से की और लेखपाल को रंगे हाथों पकड़वाने की मन में ठान ली.

एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को रिश्वत लेते हुए पकड़ा
मामला शनिवार का है, जहां लेखपाल ने रिटायर शिक्षक को तहसील के बाहर एक रेस्टोरेंट पर बुलाया और पैसे साथ लाने के लिए कहा, रामचरण सिंह पैसे लेकर पहुंच गए. इसी दौरान लेखपाल को उन्होंने ₹25000 दे दिए. रिटायर शिक्षक रामचरण सिंह ने एंटी करप्शन विभाग को पहले ही पूरे मामले की जानकारी दे दी थी, तो एंटी करप्शन विभाग की टीम ने तत्परता दिखाई और मौके से रंगे हाथों लेखपाल को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया. एंटी करप्शन विभाग ने लेखपाल को नोट लेते हुए दबोचा और लेखपाल को अपने साथ लेकर चली गई. 

वही इस घटनाक्रम का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि रेस्टोरेंट के अंदर लेखपाल और शिक्षक बैठे हैं और रिटायर शिक्षक लेखपाल को रुपए देता है. रुपए लेने के बाद लेखपाल रेस्टोरेंट से जाने लगता है तो वहां पहले से मौजूद एंटी करप्शन विभाग की टीम लेखपाल पर शिकंजा कसती है. 

यह भी पढ़ें- आकाश आनंद की धमाकेदार वापसी, दिल्ली की बैठक में बसपा चीफ ने कर दिया बड़ा ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विधायक पूजा पाल का सपा पर हमला, कहा- जनता की भलाई नहीं देख पा रही है समाजवादी पार्टी
विधायक पूजा पाल का सपा पर हमला, कहा- जनता की भलाई नहीं देख पा रही है समाजवादी पार्टी
'सुरंगजीवी अब बाहर आने को मजबूर...', राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर RSS के बयान के भड़के अखिलेश यादव
'सुरंगजीवी अब बाहर आने को मजबूर...', राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर RSS के बयान के भड़के अखिलेश यादव
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
बदरी-केदार मंदिर के दान में गबन! आरोपों पर BKTC चेयरमैन हेमंत द्विवेदी का आया बयान
बदरी-केदार मंदिर के दान में गबन! आरोपों पर BKTC चेयरमैन हेमंत द्विवेदी का आया बयान

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
Khamenei Funeral Live Updates: खामेनेई को आखिरी विदाई... जहां रखा इस्लामिक नेता का शव, वहां उमड़ा जनसैलाब, खचाखच भरा पूरा मैदान, सामने आया वीडियो
Live: खामेनेई को आखिरी विदाई... जहां रखा इस्लामिक नेता का शव, वहां उमड़ा जनसैलाब, खचाखच भरा पूरा मैदान
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
Old Trafford Cricket Ground Pitch Report: भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे T20 में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाज या गेंदबाज; किसे मिलेगा फायदा
IND vs ENG 2nd T20 में कैसी रहेगी ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान की पिच, बल्लेबाज या गेंदबाज; किसे मिलेगा फायदा
PM Modi Inauguration: PM मोदी का राजस्थान को बड़ा तोहफा, पचपदरा में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का किया उद्घाटन
PM मोदी का राजस्थान को बड़ा तोहफा, पचपदरा में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का किया उद्घाटन
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget