एक्सप्लोरर

नोएडा: तीन साल पहले गायब हुई बच्ची, फिरौती की रकम के लिए अब आया कॉल

नोएडा में किडनैपिंग का एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां 4 वर्षीय बच्ची के अपहरण के तीन साल बाद उसके माता-पिता को फिरौती का कॉल आया है।

नोएडा, एबीपी गंगा। नोएडा में किडनैपिंग से जुड़ा एक हैरान कर देनेवाला मामला सामने आया है। जहां 4 साल की बच्ची के गायब होने के तीन साल बाद फिरौती की रकम के लिए उसके मां-बाप के पास फोन कॉल आया है। ये मामला नोएडा के सेक्टर-22 का है। जहां आज से करीब तीन साल पहले 2016 में संजय की बेटी कशिश घर के बाहर खेलते हुए रहस्यमय ढंग से गायब हो गई थी। बेटी की गुमशुदगी को लेकर उसके परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए प्रदर्शन भी किया था।

नोएडा: तीन साल पहले गायब हुई बच्ची, फिरौती की रकम के लिए अब आया कॉल

तीन साल पहले गायब हुई थी 4 वर्षीय कशिश

एबीपी गंगा से परिवार का कहना है कि उनकी 4 साल की बेटी तीन साल पहले गुम हुई थी। अब कोई फोन करके उनसे फिरौती के 10 लाख रुपये मांग रहा है। फोन कॉल आने के बाद कशिश नाम की उस बच्ची के पिता संजय रावत ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है।

नोएडा: तीन साल पहले गायब हुई बच्ची, फिरौती की रकम के लिए अब आया कॉल

8-10 जुलाई के बीच आया फिरौती का कॉल

लापता बच्ची कशिश के पिता संजय का दावा है कि उनके पास 8 से 10 जुलाई के बीच फिरौती के लिए करीब 10 फोन कॉल्स आ चुके हैं। संजय के मुताबिक, सभी कॉल अलग-अलग नंबर से आते हैं। संजय ने बताया कि , 'कॉलर कहता है कि मेरी बेटी उसके साथ पंजाब में है। उसने कहा है कि अगर मैं अपनी बेटी को जिंदा देखना चाहता हूं तो 10 लाख रुपये दे दूं। मैंने उससे मेरी बेटी की तस्वीर मांगी, लेकिन उसने फोटो भेजने से इनकार कर दिया।'

पिता ने पुलिस में शिकायत कराई दर्ज

फिरौती का कॉल आने के बाद संजय ने सेक्टर 24 में शिकायत दर्ज करवाई है। फिलकल पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस जिन अलग-अलग नंबर से फोन आया, उनकी भी पड़ताल कर रही है। एसएसपी वैभव कृष्ण की मानें तो, कॉलर खुद को पंजाब का बता रहा है, जबकि जिन नंबर्स से फोन आया, वो तेलंगाना और पश्चिम बंगाल के हैं। पुलिस को शक है कि कहीं कोई संजय को बेटी के नाम पर ठगने की कोशिश तो नहीं कर रहा ।

नोएडा: तीन साल पहले गायब हुई बच्ची, फिरौती की रकम के लिए अब आया कॉल

2016 को हुई थी लापता

आपको बता दें कि कशिश 2016 में लापता हुई थी। 12 मई को कशिश के पिता संजय ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी बेटी कशिश नोएडा के सेक्टर-22 में उनके घर के आगे से ही खेलने के दौरान लापता हो गई थी। उस वक्त पुलिस ने नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली, बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ आदि में छानबीन की थी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। अब अचानक तीन साल बाद फिरौती के लिए कॉल आने से पुलिस भी हैरान है, लेकिन एसएसपी वैभव कृष्ण का दावा है जल्द ही पूरे मामले का अनावरण कर लिया जाएगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
आजम खान पर एक्शन लेने वाले IAS आंजनेय कुमार को 8वीं बार मिलेगा एक्सटेंशन? चर्चा तेज
आजम खान पर एक्शन लेने वाले IAS आंजनेय कुमार को 8वीं बार मिलेगा एक्सटेंशन? चर्चा तेज
शामली: 12 साल बाद मिला इंसाफ, पवन हत्याकांड में 4 को फांसी
शामली: 12 साल बाद मिला इंसाफ, पवन हत्याकांड में 4 को फांसी
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget