एक्सप्लोरर

मेरठ: एसपी के वायरल वीडियो पर एडीजी ने दी सफाई...ऐसे हालात पर संयम रखें अधिकारी

मेरठ में बीते शुक्रवार को हुई हिंसा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एसपी कह रहे हैं कि पाकिस्तान चले जाओ। हालांकि बाद में एसपी ने कहा कि भीड़ में कुछ लोग पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। मेरठ जोन के एडीजी प्रशांत कुमार ने भी इस पूरे मामले पर सफाई दी।

मेरठ, एबीपी गंगा। नागरिकता संशोधन कानून के लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन अब शांत हो रहे हैं। कल शुक्रवार के जुमे की नमाज के बाद प्रदेश में अमन चैन रहा। इसके लिये यूपी पुलिस ने एहतियायन कई कदम उठाये थे। कई शहरों में इंटरनेट पर पाबंदी रही। लेकिन इस बीच सोशल मीडिया में एक वीडियो वायलर हो रहा है। इस वीडियो में मेरठ के एसपी सिटी प्रदर्शनकारियों को पाकिस्तान जाने की सलाह देते नजर आ रहे हैं। मामले के तूल पकड़ने पर अब मेरठ के एडीजी और विवादित बात कहने वाले एसपी ने पूरे मामले पर सफाई दी है।

20 दिसंबर यानी बीते शुक्रवार को शहर में हुई हिंसा के दौरान लिसाड़ीगेट की एक गली में कुछ युवक पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे, एडीएम सिटी और एसपी सिटी ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए घेराबंदी की। इस दौरान उनकी प्रदर्शनकारियों से आमना सामना हो गया। जानकारी के मुताबिक एसपी सिटी ने इसी दौरान प्रदर्शनकारियों को पाकिस्तान जाने की सलाह दी थी। उनके इस बयान को किसी ने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर लिया और इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

इस मामले पर एबीपी गंगा से बात करते हुये मेरठ जोन के एडीजी प्रशांत कुमार ने कहा कि वहां स्थिति बहुत खराब थी और पीएफआई और एडीपीआई के पम्पलेट बांटे जा रहे थे और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे थे। ऐसे हालात में उन्होंने कहा कि आप शांत हो जाये 'अगर पाकिस्तान जाना है तो चले जाएं'। लेकिन इसे साजिश के तहत वायरल कर सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। हमने सभी अधिकारियों को वार्निंग दी है कि ऐसे शब्दों के प्रयोग से बचें, इसका हम वर्कशॉप भी कराएंगे और इसे पुलिस ट्रेनिंग में भी शामिल करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे शब्द प्रयोग नहीं करने चाहिए थे, इससे बचा जा सकता था।

वायरल वीडियो में एसपी का यह था बयान

20 दिसंबर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एडीएम सिटी अजय तिवारी और एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह हिंसा के दौरान गली के अंदर भाग रहे कुछ युवकों को कह रहे हैं कि जहां जाओगे, चले जाओ। हम ठीक कर देंगे। काली पट्टी बांधकर विरोध जता रहे हो, खाओगे यहां और गाओगे वहां का। याद रखना, मुझे सब याद रहता है। एसपी का ये बयान वायरल होने के बाद अब मेरठ पुलिस का दावा है कि कुछ प्रदर्शनकारी काली पट्टी बांधकर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ में 200 करोड़ से बनेगी रेयर अर्थ रिफाइनरी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
मेरठ में 200 करोड़ से बनेगी रेयर अर्थ रिफाइनरी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'तुष्टीकरण में अंधी होकर बहुसंख्यक समाज को अपमानित किया', भूपेंद्र चौधरी का सपा पर हमला
'तुष्टीकरण में अंधी होकर बहुसंख्यक समाज को अपमानित किया', भूपेंद्र चौधरी का सपा पर हमला
J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000
J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget