एक्सप्लोरर

साइबर आपराधियों के निशाने पर यूपी, केवाईसी अपडेट-कार्ड ब्लॉक के बहाने आती हैं फर्जी कॉल, पढ़ें ये रिपोर्ट

यूपी में साइबर अपराध लगातार बढ़ रहे हैं. इन घटनाओं को रेकने के लिये राज्य में तकरीबन हर जिले में साइबर थाने खुले हैं. लेकिन फिर भी ये घटनाएं नहीं रुक रही हैं.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहा है. आंकड़ों की माने तो हर 10 घंटे में साइबर अपराधी किसी न किसी को निशाना बना रहे हैं. आपका कार्ड ब्लॉक हो गया है, केवाईसी अपडेट नहीं है, खाता बन्द होने वाला है. अगर इस तरह की कोई भी कॉल आती है, तो समझ लीजिए कि आप साइबर अपराधियों के निशाने पर हैं. ऐसी एक कॉल पल भर में आपका खाता खाली कर सकती है.

कमर रहमान के खाते से निकल गये 5 लाख

इंदिरानगर के रहने वाले कमर रहमान एक एफएमजीसी में नौकरी करते हैं. उनका सपना था खुद का ऑफिस खोलने का. उन्होंने मेहनत से कमाई पाई पाई पंजाब नेशनल बैंक में जमा कर रखी थी, लेकिन साइबर ठगों की नजर उस पर पड़ गई. दरअसल एक दिन कमर ने अपने एटीएम कार्ड से रुपया निकालने की कोशिश की पर ट्रांजेक्शन नहीं हो सका. उन्होंने कार्ड पर लिखे बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल की. वहां से उन्हें जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया. कुछ ही मिनट बाद उन्हें एक कॉल आई जिसमें ट्रांजेक्शन को लेकर आई दिक्कत के बारे में पूछा गया. कमर रहमान ने समझा कि फोन कॉल बैंक की तरफ से आई है और उन्होंने पूछी गई सारी जानकारियां दी दीं. देर रात उनके खाते से कई बार में 5 लाख रुपये उड़ा दिए गए. उन्होंने खाता बन्द कराकर एफआईआर दर्ज कराई है.

पान की दुकान चलाने वाले को महिला ने ठगा

हज़रतगंज के प्राग नारायण रोड निवासी मनोज कुमार पान की दुकान चलाते हैं. कुछ दिन पहले उन्होंने अपनी शादी के लिए एक मेट्रीमोनियल साइट में प्रोफ़ाइल बनाई थी. एक युवती ने उनसे संपर्क किया और मोबाइल नम्बर लेकर बात करने लगी. युवती लखनऊ मिलने आई और हज़ारों रुपये की शॉपिंग की. धीरे-धीरे करके उसने मनोज से रुपया ऐंठना शुरू कर दिया. युवती ने करीब आठ लाख रुपया लिया और गायब हो गई। मनोज ने छानबीन की तो पता चला कि युवती मेट्रीमोनियल साइट से लोगों से संपर्क कर उनसे रुपया ऐंठती थी. उसने कई लोगों को अपना शिकार बनाया है.

पांच राज्यों की समन्वय टीम बनाई गई

फिशिंग, क्लोनिंग और हैकिंग जैसे तमाम हथकंडों से निपटने के लिए सरकार भी खुद को तैयार कर रही है. इसके तहत सभी जिलों में साइबर थानों की स्थापना की गई है. दो दिन पहले ही पांच राज्यों की एक समन्वय टीम भी बनाई गई है.

ये भी पढ़ें.

UP: पीएनबी में घुसे चोर, लॉकर व एटीएम तोड़ने का किया प्रयास, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget