एक्सप्लोरर

संजय सिंह ने जनसंख्या नियंत्रण कानून पर उठाए सवाल, कहा- यूपी में 153 विधायकों के 2 से ज्यादा बच्चे

आप नेता संजय सिंह ने यूपी सरकार के जनसंख्या नियंत्रण कानून पर सवाल उठाए हैं. संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में 153 विधायकों के 2 से ज्यादा बच्चे हैं.

आम आदमी पार्टी (आप) के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने जनसंख्या नियंत्रण कानून पर सवाल उठाए हैं. संजय सिंह ने कहा कि बढ़ती हुई जनसंख्या देश के सामने सबसे बड़ी समस्या है, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार के 153 विधायकों के 2 से ज्यादा बच्चे हैं. उन्होंने सवाल खड़े किए इस कानून में पंचायत और नगरी निकाय स्तर पर लोगों को ही चुनाव लड़ने से रोकने की सिफारिश की गई है. ऐसे में विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को विशेष रियायत देने का क्या मतलब है.

उन्होंने आगे कहा कि सत्ताधारी बीजेपी पंचायत चुनाव में बुरी तरह से हारी है, लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख बीजेपी के ही ज्यादातर चुने गए हैं. यह सीधे-सीधे सत्ता की मशीनरी का दुरुपयोग है. ऐसे में आप  मांग करती है कि जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव दोबारा कराए जाएं और आगे से यह चुनाव सीधे-सीधे जनता से कराए जाने चाहिए.

संजय सिंह ने विश्व हिंदू परिषद के नेता चंपत राय पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जो ट्रस्ट गठित किया गया है वह मंदिर बनाने के लिए नहीं बल्कि तोड़ने के लिए गठित किया गया है. यह लोग चंदा चोर हैं और देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं.

अकेले चुनाव लड़ेगी आप- संजय सिंह
हाल ही में संजय सिंह ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की थी. उन्होंने गठबंधन से साफ इंकार कर दिया. संजय सिंह ने स्पष्ट कर किया कि आज की तारीख में आप विधानसभा चुनाव को अकेले लड़ेगी. हमने अभी पंचायत चुनाव में जिला पंचायत की 85 सीटें जीती हैं और 40 लाख लोगों ने आप को वोट दिया है जो कांग्रेस से ज्यादा है.

ये भी पढ़ें:

प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, कहा- पंचायत चुनाव में हुआ उम्मीदवारों का अपहरण, लोकतंत्र की हत्या कर रही सरकार

मंडुआडीह नहीं, अब बनारस स्टेशन कहिये... बदल गया है नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेठी के अस्पताल में लापरवाही! फर्श के पोछे से साफ किया बेड? जांच के आदेश
अमेठी के अस्पताल में लापरवाही! फर्श के पोछे से साफ किया बेड? जांच के आदेश
लखनऊ: LDA की संपत्ति खरीदना होगा आसान, रजिस्ट्रेशन फीस के लिए भी मिलेगा लोन
लखनऊ: LDA की संपत्ति खरीदना होगा आसान, रजिस्ट्रेशन फीस के लिए भी मिलेगा लोन
लखनऊ हंगामे पर अजय राय की घेराबंदी, पूर्व सांसद राजेश मिश्रा ने उठाए सवाल
लखनऊ हंगामे पर अजय राय की घेराबंदी, पूर्व सांसद राजेश मिश्रा ने उठाए सवाल
'अखिलेश यादव रावण, सपा कार्यकर्ता कालनेमि...', ओमप्रकाश राजभर का तंज
'अखिलेश यादव रावण, सपा कार्यकर्ता कालनेमि...', ओमप्रकाश राजभर का तंज

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget