एक्सप्लोरर

बरेली: कूड़े के ढेर में मिले सैकड़ों आधार कार्ड, लोगों ने जताई नाराजगी, पोस्टमैन से होगी पूछताछ

यूपी के बरेली जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बड़ी संख्या में आधार कार्ड कचरे में पड़े हुए मिले. एसडीएम ने पुलिस को भेजकर आधार कार्ड थाने मंगवा लिए है. मामले को लेकर पुलिस अब पोस्टमैन से पूछताछ करेगी.

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बहेड़ी में बड़ी संख्या में कचरे में पड़े हुए आधार कार्ड मिलने से हड़कंप मच गया है. आधार कार्ड की जानकारी कचरे में पड़े होने की बात पता चलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. लोग अपने-अपने आधार कार्ड खोजने लगे. लोगों का कहना है डाक विभाग की ये बड़ी लापरवाही है. पोस्टमैन को ये आधार कार्ड घरों में पहुंचाने चाहिए. लेकिन, पोस्टमैन ने आधार कार्ड कचरे में डाल दिए.

पोस्टमैन से होगी पूछताछ दरअसल, कचरा उठाने के लिए जब धोबी तालाब के पास सफाई कर्मचारी पहुचा तो बड़ी संख्या में आधार कार्ड देखकर वो हैरान रह गया. उसने इसकी सूचना उसने आस पड़ोस के लोगों को दी. जिसके बाद वहां पर भीड़ जुटने लगी. लोग अपने-अपने आधार कार्ड देखने लगे. जिसके बाद एसडीएम ने पुलिस को भेजकर आधार कार्ड थाने मंगवा लिए. वहीं, पुलिस अब पोस्टमैन से पूछताछ करेगी.

जरूरी हो गया है आधार कार्ड आज के दौर में आधार कार्ड हर व्यक्ति के लिए जरूरी हो गया है. आधार संख्या प्रत्येक व्यक्ति की पहचान है. आधार संख्या से आपको बैंकिंग, मोबाईल फोन कनेक्शन और सरकारी और गैर-सरकारी सेवाओं की सुविधाएं प्राप्त करने में सुविधा होती है. ऐसे में कचरे के ढेर में भारी संख्या में आधार कार्ड मिलना कई सवाल भी खड़े करता है.

ये भी पढ़ें:

कृषि कानूनों को लेकर ग्राम चौपाल के जरिए बीजेपी ने विरोधियों को घेरा, मंत्री संजीव बालियान ने कही बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget