एक्सप्लोरर

यूपी: बिजनौर में 22 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आये, नोएडा में हालात हो रहे बेकाबू

यूपी में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले फिलहाल थमते नजर नहीं आ रहे हैं. रविवार को बिजनौर में 22 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद जिला प्रशासन की तैयारियों पर सवाल उठे रहे हैं. वहीं लखनऊ में भी 15 नये मामले सामने आये हैं.

बिजनौर, (एजेंसी के इनपुट के साथ). उत्तर प्रदेश के बिजनौर में कोरोना वायरस के 22 नए मामले सामने आए हैं. बिजनौर के एक ही गांव के नौ लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है. वहीं, एक गांव में चार साल का बच्चा भी कोरोना वायरस से संक्रमित मिला है. मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. विजय यादव ने रविवार को बताया कि शनिवार रात को संक्रमण के 22 नए मामले सामने आए.

सीएमओ के अनुसार जनपद में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या 280 हो गयी है. वर्तमान में संक्रमण के 65 मामले हैं. उपचार के बाद 209 लोग ठीक हो गये और छह की मौत हो चुकी है.

लखनऊ में 15 नये मामले

इससे पहले केजीएमयू, लखनऊ ने आज सुबह 2863 सैंपल्स की रिपोर्ट जारी की. इनमें 52 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है. रविवार को राजधानी में 15 नये मामले सामने आये हैं. इनमें तीन लोग एलडीए कॉलोनी तथा मलिहाबाद, चौक, आरडीएओ, इंदिरा नगर, मडिय़ांव, सरोजिनी नगर, आलमबाग, कृष्णा नगर, जाफर खेड़ा, कमला नेहरू मार्ग, हुसैन नगर तथा चौपटिया में एक-एक संक्रमित सामने आए हैं.

नोएडा में हालात हो रहे बेकाबू

गौतमबुद्ध नगर में लगातार चौथे दिन बेकाबू कोविड़ 19 के संक्रमितों की संख्या ने एक बार फिर सौ के आंकड़े को पार किया है. प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय ने बीते 24 घंटे में हुए कोरोना संक्रमण के जो आंकड़े जारी किए हैं, उसके अनुसार 127 नए रोगी के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 2072 हो गई है, जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या 915 पर पहुंच गई है. जिनका इलाज नोएडा के विभिन्न कोविड अस्पतालों में चल रहा है.

जिला न्ययालय में कोर्ट मोहर्रिर पुलिसकर्मी की कोविड-19 संक्रमण के कारण मौत के बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या 21 हो गई है. राहत की बात ये है कि 97 लोग कोरोना को मात देकर और स्वस्थ होकर घर वापसी कर चुके हैं. जिले में अबतक कुल स्वस्थ्य होकर 1136 मरीज घर जा चुके हैं.

ये भी पढ़ें.

यूपी: ससुराल में पत्नी को नहीं दे पाया सौ रुपये, युवक ने ट्रेन से कटकर दे दी जान

यूपी: अलीगढ़ में पोस्टमॉर्टम हाउस की अव्यवस्था पर भड़कीं प्रियंका गांधी, योगी सरकार पर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा, संगम रिवर फ्रंट रोड जलमग्न
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा, संगम रिवर फ्रंट रोड जलमग्न
आश्वासन नहीं, समाधान कीजिये..., महोबा में जान जोखिम में डालकर बच्चे गढ़ रहे भविष्य!
आश्वासन नहीं, समाधान कीजिये..., महोबा में जान जोखिम में डालकर बच्चे गढ़ रहे भविष्य!
चीनी की जमाखोरी की तो अब खैर नहीं, प्रशासन ने शुरू की छापेमारी
चीनी की जमाखोरी की तो अब खैर नहीं, प्रशासन ने शुरू की छापेमारी

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget