एक्सप्लोरर

मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी के साथ रेड अलर्ट जारी, बिहार में बाढ़ से छह और लोगों की मौत

महाराष्ट्र के कुछ और इलाके के लिए बुधवार को रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं, ठाणे, पालघर, नासिक के लिए बुधवार और गुरुवार दो दिनों के लिए चेतावनी जारी की गई.

नई दिल्ली: बिहार में मंगलवार को बाढ़ की वजह से छह और लोगों की मौत हो गई. वहीं महाराष्ट्र के मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी है और मौसम विभाग ने इसके मद्देनजर बुधवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. केरल के कुछ इलाकों, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी भारी बारिश हो रही है और मौसम विभाग ने गुजरात के बड़े इलाके में अगले तीन दिनों तक बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है.

तमिलनाडु के नीलगिरि जिले में सोमवार से हो रही भारी बारिश की वजह से करीब 200 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. उत्तर भारत में उत्तर प्रदेश के 16 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं. वहीं उत्तराखंड के बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है. बिहार में बाढ़ से मरने वालों की संख्या मंगलवार को 19 हो गई. वहीं राज्य के 16 जिलों में 63.60 लाख बाढ़ से प्रभावित हुए हैं जो सोमवार के मुकाबले सात लाख अधिक है. राज्य में बहने वाली कई नदियां जैसे बागमती, बूढ़ी गंडक, कमलाबलान, अधवारा, खिहोरी, महानंदा और घाघरा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. गंगा नदी में कई स्थानों पर जलस्तर छह से 18 सेंटीमीटर तक बढ़ा है.

महाराष्ट्र में रेड अलर्ट महाराष्ट्र में, भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) और राज्य के कुछ और इलाके के लिए बुधवार को रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं, ठाणे, पालघर, नासिक के लिए बुधवार और गुरुवार दो दिनों के लिए चेतावनी जारी की गई. मुंबई और उपनगरीय इलाकों के पटरी पर पानी भरने की वजह से कुछ रूट पर मंगलवार सुबह लोकल ट्रेन सेवाएं स्थगित रहीं. उपनगर कांदिवली में पश्चिमी एक्सप्रेस राजमार्ग (डब्ल्यूईएच) पर मंगलवार सुबह भूस्खलन से पश्चिमी उपनगर से दक्षिणी मुबंई की ओर यातायात बाधित रहा.

दक्षिण मुंबई में कई कर्मचारियों के अदालत ना पहुंचने पर बंबई हाईकोर्ट ने कई मामलों की ऑनलाइन सुनवाई स्थगित कर दी. महाराष्ट्र सरकार ने बारिश की वजह से मुंबई और उपनगरीय इलाकों स्थित अपने कार्यालयों में छुट्टी घोषित कर दी. उत्तरी मुंबई के गोरई तट से करीब 12 किलोटर दूर समुद्र में नौका डूबने से दो मछुआरे लापता हो गए हैं जबकि 11 लोगों को बचा लिया गया है.

गुजरात में तीन दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान गुजरात में, आईएमडी ने पूरे प्रदेश में अगले तीन दिनों तक बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है. वहीं मंगलवार से शुक्रवार के बीच राज्य के कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की है. सौराष्ट्र के कई इलाकों खासतौर पर गिर सोमनाथ, जूनागढ़, अमरेली और राजकोट जिलों में दिन में भारी बारिश हुई. मौसम विभाग ने दक्षिण और उत्तरी गुजरात से लगे तट पर रहने वाले मछुआरों को आठ अगस्त तक समुद्र में नहीं जाने की अपील की है.

तमिलनाडु में, मौसम विभाग ने चार से आठ अगस्त के बीच नीलगिरि और कोयंबटूर जिलों के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है. कोयंबटूर को लेकर आई खबर के मुताबिक मेट्टुपलायम में भवानी नदी के किनारे रहने वाले लोगों के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है क्योंकि पिल्लूर बांध से अतिरिक्त पानी छोड़ा गया है.

उत्तराखंड में अधिकारियों ने बताया कि बादल फटने की घटना में 18 लोगों की मौत के अलावा गत रात 40 परिवार नदी के कटान और भूस्खलन की वजह से घर ढहने से बेघर हो गए हैं. उत्तर प्रदेश के 16 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं और राज्य से होकर बहने वाली शारदा, राप्ती और सरयू नदी कुछ स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. बाढ़ से 777 गांव प्रभावित हुए हैं जबकि 282 गांवों में पानी घुस गया है.

ओडिशा के उत्तरी और दक्षिणी तटीय इलाके में मध्यम दर्जे की बारिश हो रही है जबकि भीतरी हिस्से और पुरी जिले के कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए बुधवार सुबह तक के लिए ऑरेज चेतावनी जारी की है लोगों को बहुत भारी बारिश के लिए तैयार रहने को कहा है. मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है.

दक्षिण बंगाल के कई जिलों में सोमवार रात से ही मध्यम दर्जे की बारिश हो रही है. कोलकात में मंगलवार दोपहर ढाई बजे तक 17 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. असम में पानी कम होने से बाढ़ की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है. हालांकि, आधिकारिक बुलेटिन के मुताबिक 15 जिले के 1.96 लाख लोग अब भी बाढ़ से प्रभावित हैं. इस साल असम में बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में 136 लोगों की मौत हो चुकी है.

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Saurav Das Ashutosh Ranka Bali Live: दीपके ने शेयर किया सौरव-रांका का वीडियो 'मैसेज', दोनों ने क्या कहा?
LIVE: अभिजीत दीपके ने शेयर किया सौरव-रांका का वीडियो 'मैसेज', दोनों ने क्या कहा?
गोरखपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाई टेंशन तार से टकराई ट्रॉली, 3 की मौत
गोरखपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाई टेंशन तार से टकराई ट्रॉली, 3 की मौत
CM धामी ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
CM धामी ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
उत्तराखंड: चकराता विधानसभा सीट का समीकरण, पांच चुनाव, एक ही नाम
उत्तराखंड: चकराता विधानसभा सीट का समीकरण, पांच चुनाव, एक ही नाम

वीडियोज

बंगाल के बाद उत्तर प्रदेश... 'वोट काटने' पर क्लेश!
Cockroach का मकसद... चेंज?
Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
एशियन पैरा गेम्स: आज भारत ने जीते 5 गोल्ड समेत 22 मेडल, टोटल पदक हो गए 62; टॉप-5 में एंट्री
एशियन पैरा गेम्स: आज भारत ने जीते 5 गोल्ड समेत 22 मेडल, टोटल पदक हो गए 62; टॉप-5 में एंट्री
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget