एक्सप्लोरर

Rajasthan News: उदयपुर की अनोखी प्रथा, हत्या के बाद आरोपी के परिवार को भी काटनी पड़ती है सजा!

उदयपुर की चढ़ोतरा प्रथा जिसमें आरोपी को तो पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेजती है लेकिन पीड़ित पक्ष आरोपी के घर चढ़ोतरा होता है. आरोपी के घर तोड़फोड़ कर देते है जिससे आरोपी का परिवार बेघर हो जाता है.

Udaipur News: किसी की भी हत्या के बाद कानून कहता है कि आरोपियों को सजा मिले. लेकिन उदयपुर के ग्रामीण क्षेत्र की अलग ही प्रथा है. यहां आरोपी तो जेल चले जाते हैं, लेकिन आरोपी के परिवार को एक सजा काटनी पड़ती है. आरोपी के घर मे तोड़फोड़ होती है और फिर परिवार सदस्यों को गांव की सीमा में प्रवेश तक नहीं करने दिया जाता है.

बुधवार को सामने आया मामला  

ऐसा ही एक मामला बुधवार को उदयपुर के सुदूर कोटड़ा थाने में सामने आया है. यहां होली पर एक युवक की हत्या हुई थी जिसमें पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था और चालान भी पेश कर दिया. इसके बाद बुधवार को आरोपी के परिवार के सदस्य थाने पहुंचे और मांग रखी कि हमें हमारे घर मे फिर से काबिज किया जाए. यह चौकाने वाली बात है लेकिन इस क्षेत्र में यह आम बात है, क्योंकि यह प्रथा कई दशकों से चली आ रही है. जानिए क्या है मामला प्रथा. 


Rajasthan News: उदयपुर की अनोखी प्रथा, हत्या के बाद आरोपी के परिवार को भी काटनी पड़ती है सजा!

चढ़ोतरा और मौताणा कहते हैं ग्रामीण 

उदयपुर के ग्रामीण क्षेत्र में यह प्रथा है जिसे चढ़ोतरा और मौताणा कहा जाता है. किसी व्यक्ति द्वारा अन्य व्यक्ति की हत्या कर दी जाती है तो पीड़ित पक्ष मौताणा यानी कुछ रुपए आरोपी पक्ष से मांगते हैं. साथ ही चढ़ोतरा होता है जिसमें पीड़ित पक्ष और उसके गांव वालों की तरफ से उसके घर परिवार पर चढ़ोतरा होता है. एक साथ बड़ी संख्या में लोग आरोपी के घर पहुंचते हैं और वहां तोड़फोड़ करते हैं. ऐसे मामले भी सामने आए जिसमें घरों में आग तक लगाई. हालांकि आरोपी घर वालो को पता रहता है कि चढ़ोतरा हो सकता है तो वह पहले ही घर से पूरा परिवार भाग जाता है. इस मामले में भी कुछ ऐसा ही हुआ.


Rajasthan News: उदयपुर की अनोखी प्रथा, हत्या के बाद आरोपी के परिवार को भी काटनी पड़ती है सजा!

जानिए क्या है पूरा मामला? 

होली के दिन एक युवक की हत्या हो गई थी. आरोपी का पूरा परिवार घर से भाग गया, लेकिन बुधवार को कोटड़ा थाने पहुंचा. मामला लाम्बा हल्दू का है, जहां हल्दू बाई जो आरोपी परिवार से है, वह और उनके साथ अन्य परिवार सदस्य भी पहुंचे. कहा गया कि घर में तोड़फोड़ हो गई है और गांव में आने नहीं दिया जा रहा है. इसके बाद पुलिस को परिवाद दर्ज किया. यानी वह होली के बाद से ही बेघर हैं. कोटड़ा थानाधिकारी राम सिंह ने बताया कि हत्या में दो आरोपी थे जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और चालान भी पेश कर दिया है. अब यह आरोपी का परिवार आया है जिसने तोड़फोड़ की रिपोर्ट दी है. दोनों पक्षों को आमने सामने बैठाया और बातचीत करवाई थी. समझाइश की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget