एक्सप्लोरर

Sukhdev Gogamedi Murder: जयपुर में दिखा बंद का असर! बाजारों में पसरा सन्नाटा, लोगों ने टायर जलाकर दिखाया आक्रोश

Gogamedi Murder: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के बाद जयपुर में अभी भी स्थिति बंद जैसी दिख रही है. प्रदर्शन करने वाले लगातार मांग कर रहे है कि, जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार किया जाय.

Sukhdev Singh Gogamedi Murder: राजस्थान की राजधानी जयपुर (Jaipur) में राष्ट्रीय करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के बाद जयपुर में बाजार पूरी तरह से बंद है. यहां सिर्फ मेडिकल स्टोर खुले हैं. मालवीय नगर, जगतपुरा, झोटवाड़ा, सिविल लाइंस, बजाज नगर, गांधीनगर तमाम जगहों पर दुकान बंद है. साथ ही कई जगहों पर टायर जलाकर लोगों ने आक्रोश भी दिखाया है. शहर में पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है. जयपुर में बंद का पूरा असर दिख रहा है. 

यहां पर हुई नारेबाजी 

जयपुर के प्रताप नगर, सांगानेर, महाराणा प्रताप सर्किल पर गोगामेड़ी हत्याकांड के विरोध में नारेबाजी और प्रदर्शन करने के बाद बाजार बंद करवाए गए हैं. झोटवाड़ा में इसका ज्यादा असर दिखाई दिया है. जयपुर में सुबह से ही अलग-अलग शहरों से जिलों से लोग आने शुरू हो गए थे बूंदी, कोटा अन्य जिलों से भी लोग जयपुर में आने शुरू हो गए हैं. व्यापारियों ने भी दुकान बंद रखी है. कई जगहों पर लोग उग्र भी हुए, लेकिन पुलिस लगातार लगी रही. गोगामेड़ी हत्याकांड के बाद शहर में अभी भी स्थिति बंद जैसी दिख रही है. प्रदर्शन करने वाले लगातार मांग कर रहे है कि, जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार किया जाय. इसको लेकर दबाव भी बनाया जा रहा है.

डीजीपी ने गठित की एसआईटी

वहीं दूसरी तरफ डीजीपी उमेश मिश्रा ने गोगामेड़ी हत्याकांड की सघन जांच के लिए एसआईटी गठित की. एडीजी क्राइम दिनेश एनएम के पर्यवेक्षण में एसआईटी गठित की गई है. गोगामेड़ी हत्याकांड के दोनों आरोपियों की पहचान हो गई है. एफआईआर दर्ज होते ही दोनों आरोपियों पर 5-5 लाख रुपये का ईनाम घोषित किया गया है. आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों को 5-5 लाख का इनाम मिलेगा. डीजीपी ने बताया कि पुलिस जल्द से जल्द हत्यारों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है. 

यह भी पढ़ें: Rajasthan Nagar Nikay Chunav: राजस्थान में नगरीय निकायों के लिए उपचुनाव की आ गई डेट, जानिए कब होगी वोटिंग

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर: बस्ती में घुसा 7 फीट का अजगर, मचा हड़कंप
डूंगरपुर: बस्ती में घुसा 7 फीट का अजगर, मचा हड़कंप
'लुगाई वापस लाओ...', सीकर में पत्नी के लिए टंकी पर चढ़ा पति
'लुगाई वापस लाओ...', सीकर में पत्नी के लिए टंकी पर चढ़ा पति
'केंद्र सरकार को डर...', राहुल गांधी का नाम लेकर BJP पर बरसे गहलोत
'केंद्र सरकार को डर...', राहुल गांधी का नाम लेकर BJP पर बरसे गहलोत
कोटा में एकजुट नहीं कांग्रेसी? प्रदर्शन में भी दिखी गुटबाजी
कोटा में एकजुट नहीं कांग्रेसी? प्रदर्शन में भी दिखी गुटबाजी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget