एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: सतीश पूनियां का विवादित बयान, प्रियंका गांधी को बताया 'खलनायिका', PM मोदी पर की टिप्पणी का दिया जवाब

Rajasthan Assembly Election 2023: सतीश पूनियां ने कहा कि मंदिर में तो एक रुपया दान करना भी महत्वपूर्ण होता है, लेकिन जिस प्रदेश में महिलाओं की अस्मत लूटी जा रही है, वहां दान कोई मुद्दा है क्या?

Satish Poonia on Priyanka Gandhi: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में अब ज्यादा समय नहीं बचा है और 25 नवंबर को यहां मतदान होना है. इससे पहले नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने में लगे हैं और जुबानी हमले कर रहे हैं. इसी बीच राजस्थान के उप नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी नेता सतीश पूनियां ने प्रियंका गांधी को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी है. उन्होंने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव को 'खलनायिका' करार दिया है.

दरअसल, हाल ही में प्रियंका गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा 21 रुपये दान दिए जाने वाली बातों पर सवाल खड़े किए थे, जिस पर सतीश पूनियां ने पलटवार किया है. राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं के बीच जुबानी हमला तेज हो गया है. हर दिन कोई न कोई ऐसा बयान सामने आता है जो चर्चा का विषय बन जाता है. अब बीजेपी नेता सतीश पूनियां द्वारा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को 'खलनायिका' बता देना चर्चा का विषय बना हुआ है.

इससे पहले बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया "प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में प्रचार किया और सभी ने देखा है कि उप्र में कांग्रेस का क्या हश्र हुआ. भले ही सोनिया गांधी, राहुल गांधी या प्रियंका गांधी चुनाव अभियान का नेतृत्व करें, लेकिन प्रदेश के लोग प्रभावित होने वाले नहीं हैं."

बीजेपी में कोई विभाजन नहीं है- सतीश पूनियां

वहीं सतीश पूनियां से जब बीजेपी में फूट को लेकर सवाल किया था तो उन्होंने कहा कि बीजेपी में कोई विभाजन नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट में टकराव के कारण कांग्रेस को गुटबाजी का सामना करना पड़ा था.

यह भी पढ़ें: Amit Shah MP Visit: आज महाकाल की शरण में पहुचेंगे गृहमंत्री अमित शाह, चुनावी माहौल के बीच निकालेंगे रोड शो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget