एक्सप्लोरर

REET Mains Exam 2023: जीजा की जगह परीक्षा दे रहा साला चढ़ा पुलिस के हत्थे, आईडी कार्ड और सिग्नेचर से हुआ शक

REET Exam: रीट एग्जाम की प्रथम पारी में फर्जी अभ्यर्थी धीरज राजाखेड़ा को पकड़ा गया, जो वार्ड नंबर 1 का रहने वाला है. पेपर शुरू होने के बाद जब वीक्षक ने आईडी कार्ड और सिग्नेचर चेक किए तो उन्हें शक हुआ.

REET Exam 2023: राजस्थान में आयोजित होने वाली कई प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने की घटनाएं कई बार सामने आई हैं. शनिवार को राजस्थान के 11 जिलों में रीट परीक्षा का आयोजन किया गया है. भरतपुर जिले में भी 65 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें दो पारियों में एग्जाम हो रहा है. रीट की प्रथम पारी की परीक्षा में भरतपुर के सेवर थाना क्षेत्र के बहनेरा गांव के पास स्थित श्रीमति कमलेश आईटीआई कॉलेज में एक मुन्ना भाई को पकड़ा है. जानकारी के अनुसार. यह डमी कैंडिडेट अपने जीजा की जगह पेपर दे रहा था. वीक्षक द्वारा जब सभी अभ्यर्थियों के आईडी कार्ड चेक किए गए तो इनविजिलवेटर को शक हुआ और तुरंत सेवर थाना पुलिस को बुलाकर डमी कैंडिडेट की जांच कराई गई. 

राजस्थान में शनिवार को रीट की परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जा रही है. प्रथम पारी में फर्जी अभ्यर्थी धीरज राजाखेड़ा के वार्ड नंबर 1 का रहने वाला है. वह अपने जीजा राहुल की जगह परीक्षा देने आया था. पेपर शुरू होने के बाद जब वीक्षक ने अभ्यर्थियों के आईडी कार्ड और सिग्नेचर चेक किए तो उस समय ही धीरज पर शक बैठ गया. उसके सभी कागजों की जांच गहनता से की गई, जिसमें सामने आया कि वह किसी दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा दे रहा है. इसपर वीक्षक ने तुरंत कॉलेज प्रशासन को सूचना देकर सेवर थाना पुलिस को बुलवाया. सेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फर्जी अभ्यर्थी धीरज मुन्ना भाई को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल धीरज से पूछताछ की जा रही है.

क्या कहना है पुलिस का 
सेवर थानाधिकारी अरुण चौधरी ने बताया कि कमलेश आईटीआई में शनिवार को रीट की परीक्षा हो रही थी, जिसमें अपने जीजा राहुल की जगह साला धीरज परीक्षा देने आया था. आरोपी वीक्षक की सतर्कता से पकड़ा गया है. केन्द्राधीक्षक द्वारा रिपोर्ट दी जाएगी. उसी अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: Kota News: कोटा के 58 केंद्रों पर हो रही शिक्षक भर्ती परीक्षा में, परीक्षार्थियों के लिए प्रशासन ने किए हैं ये इंतजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget