एक्सप्लोरर

REET Exam 2022: पेपर सरल आया, मेरिट जाएगी हाई, रीट एग्जाम को लेकर ऐसा रहा कैंडिडेट्स का रिएक्शन

REET 2022 Exam: रीट परीक्षा 2022 का पहला चरण संपन्न हो चुका है. कड़ी सुरक्षा के बीच विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई. जानिए परीक्षा के कठिनाई स्तर को लेकर कैंडिडेट्स ने क्या कहा.

REET 2022 Exam Difficulty Level: लंबी उठा-पटक और तमाम अवरोधों के बावजूद आखिरकार रीट परीक्षा (REET 2022) का पहला चरण संपन्न हुआ. लंबे इंतजार के बाद हजारों युवाओं के चहरे पर खुशी दिखी क्योंकि एक बार रद्द होने के बाद शनिवार को फिर से राजस्थान शिक्षक भर्ती पात्रता परीक्षा (रीट) आयोजित हुई. परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू हुई और दोपहर 12.30 बजे तक चली.

परीक्षार्थियों ने बताया कि इस बार पेपर सरल आया है जिससे मेरिट लिस्ट हाई जाएगी. यहीं नहीं इस बार कड़ी सुरक्षा के बीच यह परीक्षा आयोजित हुई है. उदयपुर की बात करें तो यहां शनिवार और रविवार को परीक्षा देने के लिए करीब 77500 परीक्षार्थी पंजीकृत थे. शनिवार को सुबह 10 बजे पहली पारी में करीब 25000 परीक्षार्थी पंजीकृत थे. 

क्या कहना है कैंडिडेट्स का -

दोपहर 12:30 बजे के बाद रीट पेपर का पहला चरण छूटने पर निकले परीक्षार्थियों से एबीपी ने बात की तो उनके मुंह से सबसे पहले यही निकला कि भगवान करें इस बार पेपर आउट नहीं हो वरना फिर से इतने सालों की मेहनत बेकार हो जाएगी.

हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इस बार संभावना है कि पेपर आउट नहीं होगा. क्योंकि पहले हुई परीक्षाओं की तुलना में इस बार काफी कड़ी सुरक्षा थी. पेपर देने जाने से पहले ही हर उस बिंदु को देखा गया जो नियमों में शामिल था. किसी भी तरह से किसी भी छात्र को रियायत नहीं दी गई.

100 से ऊपर जाएगी मेरिट -

छात्रों से पेपर के कठिनाई स्तर के बारे में एबीपी ने बात की तो उन्होंने बताया कि जो लेवल 2 की रीट परीक्षा रद्द हुई और इसके अलावा जो लेवल वन का पेपर पहले हुआ, इन दोनों की तुलना में अभी जो लेवल वन और लेवल टू के पेपर आए हैं वह काफी सिंपल हैं. इससे संभावना है कि मेरिट लिस्ट 100 नंबर से ऊपर जाए. यह पेपर 150 नंबर का होता है.

इस बार बदला ये नियम –

इस परीक्षा में खास बात यह भी रही कि पिछली परीक्षाओं की तुलना में इस बार एक नया नियम आया जिसमें परीक्षार्थी को सिर्फ स्टूडेंट ओएमआर शीट ही दी गई. जो पेपर आया था वह परीक्षार्थियों को नहीं दिया गया.

यह भी पढ़ें:

DU Admission 2022: DU में दाखिले की राह नहीं होगी आसान, CUET में समान अंक आने पर कैसे मिलेगा एडमिशन? जानिए 

Uttarakhand Job News: उत्तराखंड में अगस्त महीने से चलेगा विशेष भर्ती अभियान, इंटरव्यू के माध्यम से भरे जाएंगे 3000 पद 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
राजस्थान: पंचायत चुनाव से पहले डूंगरपुर पुलिस अलर्ट, गश्त बढ़ाने पर जोर
राजस्थान: पंचायत चुनाव से पहले डूंगरपुर पुलिस अलर्ट, गश्त बढ़ाने पर जोर
चुनाव आयोग विवाद पर कांग्रेस नेता बोले- 'लोकतांत्रिक व्यवस्था में...'
चुनाव आयोग विवाद पर कांग्रेस नेता बोले- 'लोकतांत्रिक व्यवस्था में...'
राजस्थान: 200 करोड़ रुपये की गांजे की फसल पककर तैयार, ANTF ने किया नष्ट
राजस्थान: 200 करोड़ रुपये की गांजे की फसल पककर तैयार, ANTF ने किया नष्ट

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget