एक्सप्लोरर

Rajasthan Monsoon Update: राजस्थान में लोगों को करना होगा मानसून के लिए थोड़ा और इंतजार, जानिए कब से शुरू होगी बारिश

Rajasthan Monsoon Updates: राजस्थान मानसून के आने में थोड़ा वक्त लग सकता है. मौसम विभाग ने बताया कि 26 - 27 जून को मानसून की एंट्री प्रदेश में होगी. उसके बाद मानसून की बरसात राजस्थान में शुरू हो जाएगी

Rajasthan Monsoon Update: पूरे राजस्थान में प्री मानसून के दौरान जमकर बारिश हुई. इस बारिश के चलते कई जगहों पर नदी, तालाब उफान पर आ गए. राजधानी जयपुर में पिछले 24 घंटों से लगातार हुई बरसात ने 9 साल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. वहीं प्रदेश के 1 दर्जन से अधिक जिलों में लगातार हुई बारिश से तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग की माने तो इन जिलों में 12 इंच बरसात दर्ज की गई है.

विभाग का कहना है कि अब आने वाले 3 दिनों तक मौसम की गतिविधियां पूरी तरह से प्रभावित हो जाएगी. आने वाले 26 से 27 जून को मानसून की एंट्री प्रदेश में होगी. उसके बाद मानसून की बरसात राजस्थान में शुरू हो जाएगी. हालांकि प्री मानसून की बरसात से नदी नालिया उफान पर है. बारिश से कई जिलों का तापमान 20 डिग्री तक भी पहुंच गया है. 
देरी से आ रहा है मानसून
राज्य मौसम विभाग निर्देशक आर एस शर्मा ने बताया कि मानसून एक बार फिर देरी से आ रहा है. समंदरी दबाव क्षेत्र की कमी वजह से कम से कम तीन दिन देरी से मानसून राजस्थान में आएगा. पहले 25 जून से मानसून प्रदेश में एंट्री करने वाला था जो अब 27 जून के आसपास राजस्थान में पहुंचेगा. पिछले 24 घंटों में बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, अजमेर, कोटा और भरतपुर संभाग में हल्की से मध्यम दर्जे की मानसून पूर्व की बारिश दर्ज की गई है.

सर्वाधिक बारिश पूर्वी राजस्थान के माउंट आबू के सिरोही में 35 एमएम दर्ज की गई हैं. जबकि पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर के नोखा में 47 एमएम दर्ज की गई है. इसी तरह 23 से 26 जून को बीकानेर और जोधपुर संभाग में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. पूर्वी राजस्थान में कोटा एवं उदयपुर संभाग में कहीं कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना है. बाकी बचे जिलो में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है. 26 - 27 जून से उदयपुर, कोटा संभाग में फिर से बारिश की गतिविधियां सक्रिय होने की भी संभावना है. 

27 जून तक मानसून के सक्रिय होने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार पहले 25 जून को मानसून के एंट्री में होनी थी. लेकिन देरी के कारण अब मानसून की एंट्री 26 से 27 जून तक होगी. मानसून की एंट्री मध्य प्रदेश की तरफ से राजस्थान के झालावाड़ से होगी. कोटा- उदयपुर संभाग में मानसून की एंट्री के साथी अच्छी बारिश की उम्मीद मौसम विभाग ने जताई है. जबकि बीकानेर - जोधपुर संभाग में मौसम में 26 तारीख तक कोई बदलाव नहीं होने के आसार है. 

जालौर रहा गर्म, तापमान में होगी बढ़ोतरी
पिछले 24 घंटों में राजस्थान के कई जिलों में बारिश से लोगों को राहत मिली. तापमान में भी गिरावट देखी गई. लेकिन राजस्थान के जालौर और सिरोही में तापमान मे गिरावट दर्ज नहीं की गई. यह दोनों इलाके तेज धूप से झुलसते रहे. सिरोही का तापमान 38.2 रहा तो जालौर का तापमान 38.8 रहने से लोगों में उमस से परेशानी रही.

मौसम विभाग की मानें तो 3 दिन तक मानसून देरी से आने से राजस्थान के कई अन्य इलाकों में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. जिससे इन दिनों में गर्मी से लोगों को जूझना पड़ सकता है. मौसम विभाग के अनुसार यहां 3 से 4 डिग्री तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी.

यह भी पढ़ें:

Rajasthan News: एक को बचाने के लिए दूसरी भी कूदी, बूंदी की बंद पड़ी खान में डूबने से दो मासूमों की मौत

JEE Mains 2022: जेईई-मेन का फर्स्ट स्टेज आज से शुरू, पहले दिन होगी बैचलर इन आर्किटेक्चर की परीक्षा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dholpur News: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
धौलपुर: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
Dungarpur News: डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान पंचायत चुनावों की आ गई तारीख, 22 अगस्त से नामंकन, 15 नवंबर से पहले आ जाएंगे रिजल्ट्स
राजस्थान पंचायत चुनावों की आ गई तारीख, 22 अगस्त से नामंकन, 15 नवंबर से पहले आ जाएंगे रिजल्ट्स

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget