एक्सप्लोरर

JEE Mains 2022: जेईई-मेन का फर्स्ट स्टेज आज से शुरू, पहले दिन होगी बैचलर इन आर्किटेक्चर की परीक्षा

JEE Mains Exam 2022: जेईई मेन परीक्षा की शुरुआत पहले दिन बी-आर्क एग्जाम से होगी. इसके बाद बीई, बीटेक के लिए परीक्षा 24 तारीख यानी कल से शुरू होगी.

JEE Mains Exam 2022 Begins Today: इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (Engineering Entrance Exam 2022) जेईई-मेन (JEE Mains 2022) का पहला चरण आज से शुरू होगा. पहले दिन बैचलर इन आर्किटेक्चर (Bachelor in Architecture) के लिए दो शिफ्टों में परीक्षा होगी. कोटा (Kota) में मात्र एक परीक्षा केन्द्र वेदांत कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी जाखमुंड बूंदी में यह परीक्षा होगी. इसके बाद 24 से 29 जून तक बीटेक व बीई के लिए प्रवेश परीक्षा होगी. ये परीक्षाएं देश के 521 और विदेश के 22 शहरों में आयोजित की जाएंगी. राजस्थान में 24 शहरों में ये परीक्षा होगी, जिसमें अजमेर, अलवर, बीकानेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, चितौड़ चूरू, दोसा, धौलपुर, हनुमानगढ़, जयपुर, जैसलमेर, झुंझुनूं, जोधपुर, करौली, कोटा, नागौर ,पाली, सवाईमाधोपुर, सीकर, सिरोही, श्रीगंगानगर एवं उदयपुर शामिल हैं.

ऐसा रहेगा बी-आर्क परीक्षा का पैटर्न - 
कैरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि बीआर्क परीक्षा तीन भागों में होगी. प्रथम भाग मैथेमेटिक्स, द्वितीय भाग एप्टीट्यूट परीक्षा का कम्प्यूटर बेस्ड एवं तृतीय भाग ड्राइंग परीक्षा का पेपर बेस्ड होगा. कुल 400 अंक के 82 प्रश्न पूछे जाएंगे जिसमें मैथेमेटिक्स से 100 अंकों के 20 बहुविकल्पी प्रश्न एवं 10 न्यूमेरिकल वैल्यु बेस्ड, एप्टीट्यूड टेस्ट के 200 अंकों के 50 एवं ड्राइंग के 100 अंकों के दो प्रश्न पूछे जाएंगे. विद्यार्थी को पूछे गए मैथेमेटिक्स भाग में पहली बार 10 न्यूमेरिकल वेल्यू बेस्ड प्रश्न पूछे जाएंगे जिनमे से कोई 5 प्रश्न हल करने होंगे. इसके साथ ही बीप्लानिंग परीक्षा में प्रथम भाग मैथेमेटिक्स एवं द्वितीय भाग एप्टीट्यूड परीक्षा का बीआर्क के समान ही रहता है परन्तु तृतीय भाग में प्लानिंग बेस्ड 25 बहुविकल्पी प्रश्न 100 अंकों के पूछे जाएंगे. इस प्रकार इस परीक्षा में 400 अंकों के 105 प्रश्न पूछे जाएंगे. इसमें भी विद्यार्थी को मैथेमेटिक्स भाग में पहली बार 10 न्यूमेरिकल वेल्यू बेस्ड प्रश्न पूछे जाएंगे जिनमे से कोई 5 प्रश्न हल करने होंगे.  

बीआर्क के लिए स्वयं का ज्योमेट्री बॉक्स सेट लेकर जाएं -
एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि बीआर्क के तृतीय भाग में होने वाले ड्राइंग टेस्ट के लिए विद्यार्थी को स्वयं का ज्योमेट्री बॉक्स सेट, पेन्सिल्स व क्रेयोन्स लेकर जाने होंगे. विद्यार्थियों को ड्राइंग शीट पर वाटर कलर का उपयोग नहीं करने दिया जाएगा. आहूजा ने बताया कि एनटीए द्वारा जेईई मेन के प्रवेश पत्रों में प्रत्येक विद्यार्थी को रिपोर्टिंग का अलग-अलग समय दिया गया है. विद्यार्थी अपने प्रवेश पत्र में दिए रिपोर्टिंग टाइम के अनुसार ही परीक्षा केन्द्र पर रिपोर्ट करें. परीक्षा प्रारंभ होने से आधा घंटा पूर्व प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे. विद्यार्थियों को दिए गए प्रवेश पत्र में सेल्फ डिक्लेरेशन प्रारूप में विद्यार्थी को बांये हाथ का अंगूठा का निशान एवं स्वयं की फोटो लगाकर ले जाना होगा. विद्यार्थी को इस प्रारूप में स्वयं के हस्ताक्षर, परीक्षा केन्द्र में परीक्षक के सामने ही करने होंगे.

आधार कार्ड या कोई आईडी प्रूफ लेकर जाएं -
विद्यार्थी स्वयं के साथ आधार कार्ड या कोई आइडी प्रूफ सेल्फ डिक्लेरेशन भरा हुआ प्रवेश पत्र, पारदर्शी पेन, स्वयं का फोटो, सैनेटाइजर व पानी की पारदर्शी बोतल साथ में ले जाएं. विद्यार्थियों को कोई भी इलेक्ट्रोनिक गैजेट साथ लाने की अनुमति नहीं होगी.  साथ ही मोटे सोल के जूते व बड़े बटन वाले कपड़ों की भी अनुमति नहीं होगी. विद्यार्थियों को प्रवेश द्वार पर थर्मल स्केनिंग कर प्रवेश पत्र में दिए गए बार कोड रीडर के माध्यम से लैब आवंटित की जाएगी, साथ ही विद्यार्थियों को थ्री-लेयर मास्क भी दिया जाएगा, जिसे विद्यार्थी को परीक्षा देते समय उपयोग करना अनिवार्य होगा. विद्यार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर रफ काम के लिए 6 रफ शीट उपलब्ध करवाई जाएंगी, जिस पर विद्यार्थी को रोल नम्बर एवं नाम लिखकर परीक्षा समाप्त होने पर पर्यवेक्षक को लौटाना होगा.  साथ ही विद्यार्थी को परीक्षा समाप्त होने पर प्रवेश पत्र एवं सेल्फ डिक्लेरेशन फार्म को भी दिए गए तय स्थान पर छोड़ना होगा.

यह भी पढ़ें:

Delhi Schools: गर्मी की छुट्टियों के बाद खुलने वाले हैं दिल्ली के स्कूल, बढ़ते कोरोना केसेस के बीच कैसे चलेंगी क्लासेस, जानिए 

Jamia Free Coaching: जामिया की फ्री कोचिंग के लिए अब इस तारीख तक करें अप्लाई, जानें क्या है आवेदन की नई लास्ट डेट 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी
अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी
कोटाः 3 मिनट में उड़ाई गहनों से भरी तिजोरी, बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना
कोटाः 3 मिनट में उड़ाई गहनों से भरी तिजोरी, बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना
जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget