एक्सप्लोरर

राजस्थान SI भर्ती घोटाले में ट्रेनी लेडी सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार, जानें कैसे मिली थी नौकरी?

Rajasthan News: राजस्थान SI भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी और पेपर लीक मामले में SOG ने ट्रेनी लेडी इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है. इस मामले में अब तक 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

Rajasthan News: राजस्थान 2021-SI भर्ती परीक्षा डमी अभ्यर्थी और पेपर लीक मामले में SOG (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) ने एक और गिरफ्तारी की है. SOG की टीम ने एक महिला सब इंस्पेक्टर समेता बिश्नोई को गिरफ्तार किया है. वह जोधपुर पुलिस लाइन में पदस्थापित थी और नियुक्ति का इंतजार कर रही थी.

SOG 2021-SI भर्ती परीक्षा की जांच कर रही है. जांच में पता चला कि समेता बिश्नोई ने लिखित परीक्षा के दौरान अपनी जगह एक डमी अभ्यर्थी को बैठाकर परीक्षा दिलवाई थी. जिससे वह परीक्षा में पास हो गई और चयनित हो गई . अब जब उसके कारनामों की पोल खुलते ही, उसे गिरफ्तार कर लिया है.

संगीता बिश्नोई ने दी थी परीक्षा

SOG के ADG वी.के. सिंह ने बताया कि 14 सितंबर को हुई SI भर्ती 2021 की परीक्षा में समेता कुमारी की जगह संगीता बिश्नोई ने परीक्षा दी थी. 25,000 रुपये की ईनामी संगीता बिश्नोई को जोधपुर रेंज IG विकास कुमार की साइक्लोनर टीम ने अक्टूबर 2024 में अरेस्ट किया था. वह REET-2021 पेपर लीक मामले में भी फरार चल रही थी.

उससे पहले, जब छम्मी बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया था, तब उसने संगीता बिश्नोई के बारे में जानकारी दी थी. जांच में सामने आया कि संगीता SI भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनी थी. इसके बाद SOG ने संगीता बिश्नोई को गिरफ्तार किया. संगीता से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर अब SOG ने समेता कुमारी को भी गिरफ्तार किया है.

अब तक कुल 103 आरोपियों को गिरफ्तार किया

गौरतलब है कि राजस्थान की पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के दौरान कई भर्ती परीक्षाओं में धांधली, पेपर लीक और डमी अभ्यर्थियों के आरोप लगे थे. विपक्ष ने तब इसे बड़ा मुद्दा बनाया. इस मामले की जांच SOG को सौंपी गई. SOG के जांच अधिकारियों के मुताबिक, सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 में बड़े स्तर पर पेपर लीक हुए थे.

साथ ही दर्जनों मामलों में डमी अभ्यर्थियों के परीक्षा में बैठने के मामले भी सामने आए थे. भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा कर SI बनने वाले अभ्यर्थियों की धरपकड़ की जा रही है. पेपर लीक और डमी अभ्यर्थी प्रकरण में अब तक कुल 103 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें 51 ट्रेनी सब इंस्पेक्टर भी शामिल हैं. समेता कुमारी जालौर जिले के चितलवाना की रहने वाली है.

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget