एक्सप्लोरर

Rajasthan News: पाली के दो सियासी दिग्गजों को मिली बड़ी जिम्मेदारी, क्या हैं सियासी संकेत?

Rajasthan Politics: लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद भारतीय जनता पार्टी राजस्थान में सियासी धार हासिल करने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में हालिया दिनों बीजेपी ने संगठन में कई बदलाव किए हैं.

Rajasthan News Today: राजस्थान में बीजेपी ने बड़ा सियासी फेरबदल किया है. जिसे लेकर सियासी गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म हो गया है. इसकी वजह यह है कि यहां के तीन बड़े नेताओं की जिम्मेदारी में फेरबदल किया गया है. 

चित्तौड़गढ़ से तीसरी बार सांसद निर्वाचित हुए सीपी जोशी को प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है. उनकी जगह अब राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है.  

बीजेपी का कड़ा संदेश देने की कोशिश
दूसरी तरफ पाली निवासी वरिष्ठ बीजेपी नेता ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया. मदन राठौड़ और ओम प्रकाश माथुर दोनों को एक दूसरे का धुर राजनीतिक विरोधी माना जाता है, ऐसे में एक साथ ही दोनों को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. 

पाली जिला बीजेपी का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है. यहां की सियासत कई जिलों को प्रभावित करती है. जोधपुर, जालोर इन जिलों में भी इसका बड़ा असर पड़ सकता है. कई वर्षों के बाद बीजेपी ने पाली के दो बड़े नेताओं को यह जिम्मेदारी देकर एक बड़ा संदेश दिया है.

मारवाड़ में पैठ बनाने की कोशिश
भारतीय जनता पार्टी ने शेखावटी से भी प्रदेश अध्यक्ष बनाया. पूर्वी राजस्थान में भी कई नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन अब मेवाड़ के बाद मारवाड़ की तरफ पार्टी बढ़ रही है. 

दो दिग्गज नेताओं को जिम्मेदारी देकर बीजेपी ने मारवाड़ में अपनी और पकड़ मजबूत करने की कोशिश की है. मारवाड़ की तरफ कांग्रेस की पकड़ अधिक मानी जाती रही है, लेकिन यहां सियासी धार हासिल करने के लिए बीजेपी जोरशोर से लगी हुई है. 

क्या कहते हैं जानकार?
राजस्थान के वरिष्ठ पत्रकार अरविंद चोटिया का कहना है कि यहां अपने पुराने कार्यकर्ताओं को बीजेपी मजबूती दे रही है. इसके जरिये यह संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि पुराने कार्यकर्ताओं को पीछे नहीं छोड़ा जाएगा.

इसलिए ओम प्रकाश माथुर और मदन राठौड़ को इसी कड़ी में यह जिम्मेदारी सौंपी गई है. वरिष्ठ पत्रकार जगदीश शर्मा का कहना है कि यह एक बड़ा बदलाव है. पार्टी ने एक संदेश दिया है, जो कार्यकार्ताओं में सशक्त संचार करेगा.

ये भी पढ़ें: जोधपुर पुलिस ने 'एंटीवायरस ऑपरेशन' के तहत बरामद किए 60 लाख के मोबाइल, लोगों से की ये अपील

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget