एक्सप्लोरर

Kota Student Suicide: NEET की तैयारी कर रही बिहार की छात्रा ने की आत्महत्या, दो महीने में कोटा से स्टूडेंट सुसाइड का 5वां मामला दर्ज

कोटा में नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा ने सुसाइड कर लिया है. छात्रा की पहचान सुंबुल (18 वर्ष) के रूप में हुई है. मृतका हॉस्टल के खाने से परेशान थी जिसकी वजह से उसके पिता उसका हॉस्टल बदलवाने आए थे.

Kota Student Suicide: शिक्षा नगरी में सुसाइड (Suicide) के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, ऐसे में परिजनों की चिंता भी बढ़ने लगी है. वर्ष 2023 के शुरुआत से अब तक 5 बच्चों ने मौत को गले लगाया है. हालांकि उनके पीछे के कारण अलग-अलग रहे हैं. लेकिन मंगलवार को जिस बच्चे की मौत की सूचना मिली उसने तनाव में आकर सुसाइड किया है. ये मामला कोटा के दादाबाड़ी थाना क्षेत्र का है.

बसंत विहार क्षेत्र स्थित मां फलोदी रेजीडेंसी हॉस्टल में रहने वाली बिहार के चंपारण की छात्रा 18 वर्षीय सुंबुल परवीन कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी. पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर एमबीएस अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकोें ने जांच कर मृत घोषित कर दिया.

हॉस्टल चेंज कराने आए थे पिता, बेटी ने लगा ली फांसी
मृतक छात्रा के पिता इम्तियाज अंसारी ने बताया कि छात्रा को हॉस्टल में समस्या आ रही थी, उसे जो सब्जियां दी जा रही थी वह उसे पसंद नहीं थी, ऐसे में वो उसकी मां को यहां छोड़कर जाने वाले थे और हॉस्टल भी चेंज कराना था. पिता सुबह 8 बजे बाजार की तरफ गए और खाने का सामान लेकर 11.30 बजे वापस आए जहां उन्होंने सोचा की सभी खाना खा लेंगे, जैसे ही हॉस्टल पहुंचे तो वह दरवाजा नहीं खोल रही थी. कूलर हटाकर देखा तो वह फांसी पर लटकी हुई थी.

पढ़ाई में तेज थी मृतका
उन्होंने बताया कि बेटी चार भाई बहनों में सबसे छोटी थी और पढाई में तेज थी. उसकी कोचिंग संस्थान वालों ने काउंसलिंग भी की थी और कहा था कि वह कवर कर लेगी. मृतका के पिता का रो-रो कर बुरा हाल है, पिता कार वाशिंग का काम करते हैं. दादाबाड़ी थानाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक कोचिंग छात्रा ने सुसाइड कर लिया. उसके पिता कहीं गए थे और पीछे से छात्रा ने फंदा लगा लिया. परिजन दो तीन दिन से कोटा ही आए हुए थे. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

दो महीने में अब तक 5 स्टूडेंट ने किया सुसाइड
कोटा में 16 जनवरी 2023 को यूपी के अली राजा ने सुसाइड किया था, उसके बाद 30 जनवरी को प्रयागराज निवासी रणजीत ने सुसाइड किया और 29 जनवरी को एक छात्र ने खुद को आग लगा ली. वहीं 3 फरवरी को छत से गिरने से एक छात्र की मौत हो गई. इसके अलावा 8 फरवरी को एक छात्रा ने भी सुसाइड कर लिया. वहीं 22 या 23 फरवरी को अभिषेक ने सुसाइड किया. इसके बाद अब 14 मार्च को सुंबुल परवीन ने फांसी लगा ली है.

ये भी पढ़ें: Notra Ritual: पूरा गांव मिलकर उठाता है गरीब परिवार की शादी का खर्चा, जानिए क्या है आदिवासी समाज की नोतरा प्रथा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
Dungarpur News: लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget