एक्सप्लोरर

Kota Suicide News: कोटा में एक और कोचिंग स्टूडेंट ने लगाई फांसी, 10 दिन में 4 छात्रों ने खत्म की जिंदगी

Kota News: कोटा में एक और कोचिंग छात्र ने सुसाइड कर लिया है. वहीं पिछले 12 दिसंबर को भी दो अलग-अलग घटनाओं में तैयारी करने वाले तीन छात्रों ने आत्महत्या कर ली थी.

Rajasthan News: राजस्थान के कोटा (Kota) में एक और कोचिंग छात्र ने सुसाइड कर ली. नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट (NEET) की तैयारी कर रहा स्टूडेंट आज अपने हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला. आपको बता दें पिछले 10 दिन में सुसाइड का यह चौथा मामला है. पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम अनिकेत कुमार और उम्र 18 साल है. छात्र उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला है. छात्र कोटा में रहकर एक कोचिंग सेंटर में नीट की तैयारी करता था.

दरअसल, छात्र जवाहरनगर थाना क्षेत्र के इंदिरा विहार इलाके में एक निजी हॉस्टल में रहात था. पुलिस के मुताबिक छात्र अपने घरवालों के फोन का जवाब नहीं दे रहा था, जिससे परेशान होकर परिजन हॉस्टल वॉर्डन के पास फोन किए. वहीं हॉस्टल वार्डन ओर अन्य छात्रों की मदद से जानकारी ली तो छात्र अपने कमरे में फंदे पर लटका हुआ था. इसके बाद वार्डन ने छात्र के भाई और पुलिस को सूचना दी.

प्रारंभिक जांच में सुसाइड की वजह तनाव
हॉस्टल की वार्डन ने बताया कि दूसरे बच्चों की मदद से अंदर देखा तो वह रस्सी से लटका हुआ था. बड़ा सवाल यह भी है कि स्टूडेंट के पास नायलॉन की रस्सी कहां से आई. जानकारी के अनुसार वह सुसाइड करने के लिए बाजार से रस्सी खरीद कर लाया था. पुलिस के मुताबिक सुसाइड के कारणों की जांच की जा रही है. वहीं पुलिस उपाधीक्षक अमर सिंह का कहना है कि कोटा के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में नीट की तैयारी कर रहे छात्र अनिकेत ने हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या की है. मामले की जांच की जा रही है शव को अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया गया है.

10 दिन में 4 सुसाइड केस
परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा. प्रारंभिक तौर पर सुसाइड की वजह तनाव बताया जा रहा है. वहीं अनिकेत के साथी का कहना है कि उसकी उससे अक्सर बात होती थी, लेकिन कभी नहीं लगा की वह आत्महत्या कर लेगा. वह पढ़ने में भी अच्छा था उसकी दो कजिन सिस्टर वंशीका व चेतना भी यहां रहकर नीट की तैयारी कर रही है. कोटा में ये पिछले 10 दिन में 4 सुसाइड केस है, जबकि करीब एक से डेढ माह में 9 कोचिंग स्टूडेंट आत्महत्या कर चुके हैं. वहीं इस साल अब तक 22 कोचिंग स्टूडेंट ने सुसाइड किया है.

Kota News: पास करने के लिए शारीरिक संबंध की डिमांड कर रहा था प्रोफेसर, राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम करेगी जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर: बस्ती में घुसा 7 फीट का अजगर, मचा हड़कंप
डूंगरपुर: बस्ती में घुसा 7 फीट का अजगर, मचा हड़कंप
'लुगाई वापस लाओ...', सीकर में पत्नी के लिए टंकी पर चढ़ा पति
'लुगाई वापस लाओ...', सीकर में पत्नी के लिए टंकी पर चढ़ा पति
'केंद्र सरकार को डर...', राहुल गांधी का नाम लेकर BJP पर बरसे गहलोत
'केंद्र सरकार को डर...', राहुल गांधी का नाम लेकर BJP पर बरसे गहलोत
कोटा में एकजुट नहीं कांग्रेसी? प्रदर्शन में भी दिखी गुटबाजी
कोटा में एकजुट नहीं कांग्रेसी? प्रदर्शन में भी दिखी गुटबाजी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget