एक्सप्लोरर

Ajmer Urs 2022: ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 810वें उर्स को लेकर हुई अहम बैठक, इस बात पर रहा खास फोकस

Ajmer Sharif Urs 2022: हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 810वें उर्स को लेकर अहम बैठक आयोजित की गई. इस दौरान जायरीन और आम लोगों से कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करने की अपील की गई.

Rajasthan Ajmer Sharif Urs 2022: हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती (Khwaja Moinuddin Chishti) के 810वें उर्स की आवश्यक प्रबन्ध एवं अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर जिला कलेक्टर अंशदीप की अध्यक्षता में विभागीय अधिकारियों की बैठक सोमवार को आयोजित की गई. जिला कलेक्टर अंशदीप ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से जारी कोरोना गाइडलाइन्स (Corona Guidelines) के अनुसार उर्स की रस्में एवं अन्य कार्यक्रम किए जाएंगे. इसमें दरगाह से संबंधित संस्थाओं के जरिए कोरोना गाइडलाइन्स की पालना में कम से कम जायरीन से अजमेर आने की अपील की जा रही है. सरकार की तरफ से जारी गाइडलाइन्स के अनुसार विभिन्न विभाग अपनी व्यवस्थाओं को अंजाम देंगे. इस क्रम में कायड़ विश्रामस्थली सहित शहर में भी आवश्यक व्यवस्थाओं से जुड़े विभागों को गाइडलाइन्स के अनुसार तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं. 

दिशा निर्देशों का किया जाएगा पालन 
दरगाह कमेटी के सहायक नाजिम डॉ आदिल ने उर्स के प्रस्तावित कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी. अंजुमन सैयदजादगान के अध्यक्ष श्री सैयद मोईन हुसैन चिश्ती ने अवगत कराया कि सरकार की तरफ से समय-समय पर कोरोना कि परिवर्तित गाइडलाइन्स जारी की जा रही है. उसी के अनुसार प्रशासन की तरफ से भी व्यवस्थाओं को अंजाम दिया जाएगा. दरगाह दीवान के प्रतिनिधि सैयद नसीरूद्दीन चिश्ती ने बताया कि उर्स की तैयारीयों में चिकित्सा विभाग एवं प्रशासन की तरफ से जारी दिशा निर्देशों का पालन किया जाएगा.  


Ajmer Urs 2022: ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 810वें उर्स को लेकर हुई अहम बैठक, इस बात पर रहा खास फोकस

टैक्स में छूट नहीं दी जाएगी 
अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक विकास सागवान ने कहा कि दरगाह क्षेत्र में कोरोना गाइडलाइन्स की पालना सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा. साथ ही आवश्यकता के अनुसार विशेष इंतजाम भी किए जा सकते हैं. जिला परिवहन अधिकारी अर्जुन सिंह ने बताया कि इस वर्ष जायरीन के लिए टैक्स में छूट नहीं दी जाएगी. रेलवे को इस वर्ष विशेष रेल सेवा का संचालन नहीं करने के संबंध में अवगत कराया गया है. 


Ajmer Urs 2022: ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 810वें उर्स को लेकर हुई अहम बैठक, इस बात पर रहा खास फोकस

ये लोग रहे मौजूद  
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरारी लाल वर्मा, अजमेर विकास प्राधिकरण के सचिव किशोर कुमार, पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग के अतिरिक्त महानिरीक्षक भगवत सिंह राठौड़, उपखण्ड अधिकारी महावीर सिंह, दरगाह दीवान के प्रतिनिधि सैयद नसीरूद्दीन चिश्ती, सचिव गुलाम नजमी फारूखी, अंजुमन सैयदगादगान से सैयद मोईन हुसैन चिश्ती, सचिव सैयद वाहीद हुसैन, अंजुमन यादगार से अध्यक्ष मोहम्मद सुब्हान चिश्ती, सचिव जाहिदुल हक चिश्ती सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे. 

ये भी पढ़ें:

Bhilwara: पेट में दर्द होने पर अस्पताल पहुंची मूक-बधिर युवती, गर्भवती होने का चला पता...हुआ सनसनीखेज खुलासा

हैरान कर देगी पुनर्जन्म की ये कहानी, 4 साल की बच्ची ने बताई चौंकाने वाली बात...जानकर आप भी रह जाएंगे दंग 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर: बस्ती में घुसा 7 फीट का अजगर, मचा हड़कंप
डूंगरपुर: बस्ती में घुसा 7 फीट का अजगर, मचा हड़कंप
'लुगाई वापस लाओ...', सीकर में पत्नी के लिए टंकी पर चढ़ा पति
'लुगाई वापस लाओ...', सीकर में पत्नी के लिए टंकी पर चढ़ा पति
'केंद्र सरकार को डर...', राहुल गांधी का नाम लेकर BJP पर बरसे गहलोत
'केंद्र सरकार को डर...', राहुल गांधी का नाम लेकर BJP पर बरसे गहलोत
कोटा में एकजुट नहीं कांग्रेसी? प्रदर्शन में भी दिखी गुटबाजी
कोटा में एकजुट नहीं कांग्रेसी? प्रदर्शन में भी दिखी गुटबाजी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget