एक्सप्लोरर

Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम में दिख रहा बदलाव, तापमान में बढ़त के आसार, जानें अपने शहर का हाल

Rajasthan Weather Forecast: राजस्थान के डूंगरपुर, चित्तौगढ़, अजमेर, जयपुर, पिलानी और फतेहपुर में तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है. राज्य में समय से पहले मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं.

Rajasthan News: राजस्थान (Rajasthan) में मौसम में बदलाव देखे जा रहे हैं. मौसम विभाग (Met Department) की तरफ से अपडेट जारी किया गया है. विभाग ने कहा है कि अगले एक सप्ताह मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है. हालांकि, 13-14 फरवरी को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है. बारिश की संभावना काफी कम है. न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है. अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 4 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज होने से शीतलहर (Cold Wave) या पाला जमने की संभावना नहीं है. इससे मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा. राजस्थान में आमतौर पर 15 फरवरी से मौसम में बदलाव आता है लेकिन इस बार समय से पहले बदलाव देखने मिल रहा है. 

अजमेर, जयपुर, कोटा, उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर में कोई बदलाव नहीं हुआ है. इसके साथ ही पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में कोई बड़ा बदलाव नहीं है. पूर्वी राजस्थान के सीकर में न्यूनतम थोड़ा नीचे आया है. जयपुर में कुछ दिन पहले बारिश हुई थी. उसका असर भी देखने को मिला. जयपुर मौसम विभाग के निदेशक डॉ राधेश्याम शर्मा की मानें तो अब राजस्थान में मौसम साफ़ रहेगा. अब कोई कोहरा या बारिश की कोई संभावना नहीं दिख रही है. यहां पर तापमान में बढ़ोत्तरी रहेगी. जो लगातार होती रहेगी.

जानें, इन शहरों का तापमान
पूर्वी राजस्थान के डूंगरपुर में सबसे अधिक 26.7 डिग्री तापमान रहा है. उसके बाद चित्तौगढ़, अजमेर, जयपुर, पिलानी और फतेहपुर में तापमान में बढ़ोत्तरी रही है. यहां पर अब लगातार तापमान बढ़ता रहेगा. वहीं, बाड़मेर में 29.2 डिग्री, फलोदी में 29.2, जैसलमेर में 26.7, जालोर में 28.2 प्रतिशत तापमान बना हुआ था. बीकानेर में शनिवार को मौसम गर्म रहा. सामान्य दिनों की तुलना में बड़ा बदलाव देखा गया. इसके साथ नागौर जिले के डेगाना, मेड़ता, फुलेरा और सांभर में तेजी से मौसम बदल रहा है. 

ये भी पढ़ें- Rajasthan: उदयपुर में एक्सीडेंट बता युवक को अस्पताल छोड़ गए कार सवार, अब रहस्यमयी मौत का पुलिस ने किया खुलासा, 5 गिरफ्तार

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गजेंद्र सिंह शेखावत का निशाना, 'देश में लंबे समय तक शासन करने वाली कांग्रेस...'
गजेंद्र सिंह शेखावत का निशाना, 'देश में लंबे समय तक शासन करने वाली कांग्रेस...'
कोटा में स्मैक तस्करी के आरोप में कॉन्सटेबल गिरफ्तार, 14 लाख कैश बरामद
कोटा में स्मैक तस्करी के आरोप में कॉन्सटेबल गिरफ्तार, 14 लाख कैश बरामद
अतर सिंह भड़ाना मर्डर: चोट के 41 निशान, 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली
अतर सिंह भड़ाना मर्डर: चोट के 41 निशान, 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली
राजस्थान पंचायत चुनाव: कांग्रेस की लाठी-डंडों की चेतावनी, BJP बोली- मुंहतोड़ जवाब देंगे
राजस्थान पंचायत चुनाव: कांग्रेस की लाठी-डंडों की चेतावनी, BJP बोली- मुंहतोड़ जवाब देंगे

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
पढ़ाई आसान बना रहा AI या कुंद कर रहा दिमाग, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
पढ़ाई आसान बना रहा AI या कुंद कर रहा दिमाग, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
Embed widget