एक्सप्लोरर

Rajasthan News: विधायक राजकुमार रोत बोले- 'राजस्थान में जिसकी सरकार बनेगी, मुख्य भूमिका BAP की होगी, बताई इसकी ये बड़ी वजह

Rajasthan Elections 2023: भारतीय आदिवासी पार्टी के राष्ट्रीय सदस्य बने विधायक राजकुमार रोत ने पार्टी के उद्देश्य और आने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति पर खुलकर बात की.

राजस्थान में विधानसभा चुनाव आने वाले हैं. पूरे राजस्थान ने सबसे दिलचस्प मुकबाला मेवाड़ और वागड़ की 28 विधानसभा पर देखने को मिलेगा. क्योंकि यहां की 17 सीटों पर चतुष्कोणीय मुकाबला होने जा रहा है. भाजपा और कांग्रेस तो है ही इसके अलावा खुद को आदिवासियों की कर्ताधर्ता बताने वाली दो पार्टियां भी मैदान में होगी. एक तो भारतीय ट्राइबल पार्टी और दूसरी भारतीय आदिवासी पार्टी. भारतीय आदिवासी पार्टी शनिवार को ही लॉन्च हुई. इस भारतीय आदिवासी पार्टी के राष्ट्रीय सदस्य बने विधायक राजकुमार रोत पार्टी ने उद्देश्य और आने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति क्या रहेगी सहित अन्य मुद्दों पर मीडिया से खुलकर चर्चा की. 
 
भारतीय आदिवासी पार्टी के राष्ट्रीय सदस्य और विधायक राजकुमार रोत ने कहा कि भारतीय आदिवासी पार्टी (बीएपी) की बन गई है. राजस्थान और मध्यप्रदेश में जिसकी सरकार बनेगी. इसमें मुख्य भूमिका बीएपी की रहेगी. क्योंकि आज तक इस क्षेत्र से भाजपा और कांग्रेस के नेता चुनकर जरूर गए हैं लेकिन बहुमत के रूप में यहां के लोगों का उपयोग किया जाता था. इस पार्टी के माध्यम से यहां के लोगों को नया नेतृत्व मिलेगा. लोकसभा हो या विधानसभा, दोनों चुनाव लड़े जाएंगे. 
 
पार्टी के मुख्य उद्देश्य यह है कि जनजातीय क्षेत्र के जो संवैधानिक प्रावधान है. वह संवैधानिक प्रावधान धरातल पर लागू हो. यहां की जो ऐतिहासिक पृष्ठभूमि रही है, जिसे कांग्रेस बीजेपी ने दबाने का काम किया है. उस ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को उजागर करने और आगे लाने का काम किया जाएगा.
 
तीन राज्यों के पिछड़े क्षेत्र पर काम करेगी पार्टी
पूरे देश की बात करते हैं तो कुपोषण, शिक्षा की बात करते हैं तो राजस्थान का डूंगरपुर बांसवाड़ा, मध्यप्रदेश का रतलाम और गुजरात का छोटू उदेपुर, अलीराजपुर वाला इलाका है पिछड़ा हुआ है. रोजगार का अभाव है. आजादी के इतने साल के बाद भी लेकिन कही भी विकास नहीं हुआ है. आदिवासी पार्टी इन सभी मुद्दों पर काम कर लोगो को आगे लाएगी.
 
इस क्षेत्र में एक बार बीजेपी तो एक बार कांग्रेस को बहुमत मिलता आया है. जिसे भी बहुमत मिला सरकार उसी की बनी. चाहे राजस्थान हो या मध्यप्रदेश. बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने हमारी पार्टी से खौफ बना हुआ है. जब से हमारी विचारधारा आई है तब से दोनो एक होकर काम कर रही है. इसका उदाहरण डूंगरपुर विधानसभा का चुनाव है. यहां की जनता कांग्रेस और भाजपा को अलग नहीं, एक ही पार्टी मानती है. सभी को संदेश देना चाहते हैं कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जिसकी सरकार बनेगी. इसमें मुख्य भूमिका भारतीय आदिवासी पार्टी की होगी.
 
चुनाव ने यह रहेगी रणनीति
आने वाले चुनाव में रणनीति की बात कर तो यहां की जनता को संवैधानिक प्रावधान क्या है बताए जाएंगे. आरक्षण का ज्वलंत मुद्दा चल रहा है जिसमें दोनों पार्टियों ने कुठराघाट किया है. इसके बारे में लोगों को बताकर जागरूक किया जाएगा. दोनों पार्टियों ने 70 - 75 सालों में जो नुकसान किया है, सिर्फ वोट बैंक के रूप ने उपयोग किया है यह बताया जाएगा.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर निकाय चुनाव में BAP-BTP की एंट्री, BJP-कांग्रेस की बढ़ेगी मुश्किल!
डूंगरपुर निकाय चुनाव में BAP-BTP की एंट्री, BJP-कांग्रेस की बढ़ेगी मुश्किल!
राजस्थान के कांवड़ियों की ट्रॉली की मेरठ में ट्रक से भिड़ंत, 2 की मौत; 15 घायल
राजस्थान के कांवड़ियों की ट्रॉली की मेरठ में ट्रक से भिड़ंत, 2 की मौत; 15 घायल
Jaipur: आशुतोष रांका समेत CJP नेताओं पर क्रॉस FIR, SC-ST एक्ट में केस दर्ज
जयपुर: आशुतोष रांका समेत CJP नेताओं पर क्रॉस FIR, SC-ST एक्ट में केस दर्ज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज

वीडियोज

Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget