एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: उदयपुर में कांग्रेस प्रत्याशी समेत 9 का नामांकन खारिज, क्या अब भी लड़ सकेंगे चुनाव?

Rajasthan Assembly Election: उदयपुर जिले में 9 उम्मीदवारों के कुल 14 नामांकन फॉर्म कई वजहों से खारिज हुए हैं. बड़ी बात यह कि इसमें एक कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन भी खारिज हो गया.

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान में 25 नवंबर को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए 6 नवंबर को नामांकन की आखरी तारीख थी. इसमें एक-एक विधानसभा सीट पर 10-10 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है. उदयपुर (Udaipur) की बात करें, तो यहां 8 विधानसभा सीटों पर 90 से ज्यादा प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया है. नामांकन प्रक्रिया के तहत मंगलवार को नाम निर्देशन पत्रों यानी जिन्होंने भी नामांकन दाखिल किए हैं उनके पत्रों की समीक्षा की गई. इसमें जिले में 9 उम्मीदवारों के कुल 14 नामांकन पत्र विभिन्न कारणों से खारिज हुए. बड़ी बात यह कि इसमें एक कांग्रेस प्रत्याशी का भी नामांकन खारिज हो गया.

जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद पोसवाल ने बताया कि गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र में भारतीय ट्राइबल पार्टी के शंकरलाल भील और निर्दलीय शंभू लाल भील, उदयपुर ग्रामीण से कांग्रेस पार्टी की सज्जन देवी कटारा और हिम्मत सिंह मीणा, उदयपुर शहर से निर्दलीय फतह लाल शर्मा, नरेंद्र सिंह शक्तावत और राष्ट्रीय लोक सेवक पार्टी से सूर्यवीर सिंह, मावली से निर्दलीय सीताराम बाबा और वल्लभनगर से निर्दलीय बाबूलाल कीर के नामांकन रद्द हुए हैं. इसके साथ ये आवेदक निर्वाचन प्रक्रिया से बाहर हो गए. हालांकि, कांग्रेस पार्टी से सज्जन देवी के बेटे विवेक कटारा ने भी कांग्रेस पार्टी से नामांकन भरा है, जिनका अभी खारिज नहीं हुआ है. 

किसका किस पार्टी से रद्द हुआ नामांकन

उन्होंने बताया कि उदयपुर ग्रामीण से गेबी लाल डामोर का निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन निरस्त हुआ. सीपीआई प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में बने हुए हैं. सलूंबर में गोविंद कलासुआ का आम आदमी पार्टी प्रत्याशी के तौर पर प्रस्तुत नामांकन निरस्त हुआ, जबकि, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में फॉर्म स्वीकार हुआ. मावली में राजू पूरी गोस्वामी का जनता सेना राजस्थान प्रत्याशी के रूप में नामांकन निरस्त हुआ, निर्दलीय के रूप में स्वीकार हुआ. खेरवाड़ा और झाडोल में क्रमशः विनोद कुमार मीणा और दिनेश पांडोर ने भारत आदिवासी पार्टी से दो-दो नामांकन भरे थे, इनमें से एक-एक निरस्त हुआ. मीणा और पांडोर अभी भी बीएपी प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में हैं.

9 नवंबर तक होगा नामांकन वापस

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र गोगुंदा में 10, झाडोल में 12, खेरवाड़ा में 10, उदयपुर ग्रामीण में 8, उदयपुर शहर में 15, मावली में 10, वल्लभनगर में 10 और सलूंबर में 11 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए. यह सभी 8 विधानसभा में प्रत्याशी के रूप ने मैदान में बने हुए हैं. उन्होंने बताया कि नाम वापसी का आखिरी दिन 9 नवंबर दोपहर तीन बजे होगा. इसके बाद चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget