एक्सप्लोरर

Rajasthan News: जानिए- पीएम मोदी की टिप्पणी पर सीएम अशोक गहलोत ने क्यों कहा 'मैं परमानेंट जादूगर हूं'

सीएम गहलोत ने कहा है कि वे स्थाई जादूगर हैं और प्रदेश में उनका जादू स्थाई है. उन्होंने प्रदेश की जनता से यह अपील भी की कि अगले विधानसभा चुनाव में उनकी सरकार को फिर से मौका दे.

Rajasthan News: राजस्थान में हाल ही घटीं घटनाओं के बाद विपक्ष ने गहलोत सरकार को जमकर घेरा, साथ ही दावा भी किया कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में सरकार की विदाई तय है. वहीं इस बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बयान दिया है. इस बयान में सीएम गहलोत ने कहा है कि वे स्थाई जादूगर हैं और प्रदेश में उनका जादू स्थाई है. उन्होंने प्रदेश की जनता से यह अपील भी की कि अगले विधानसभा चुनाव में उनकी सरकार को फिर से मौका दे.

पीएम मोदी की टिप्पणी पर दिया बयान
सीएम अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री की कांग्रेस के संदर्भ में की गई काला जादू वाली टिप्पणी को लेकर यह बयान दिया. उनका यह बयान राजस्थान में कांग्रेस के भीतर की रस्साकस्सी के संदर्भ में भी महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा, "हम तो बचपन से जादू-टोने के खिलाफ रहे हैं. जादू (मैजिक) अलग चीज है जिस पर मेरा विश्वास है." गहलोत ने कहा, "मेरा जादू स्थाई है प्रदेश के अंदर. मैं स्थाई जादूगर हूं. मेरा जादू अलग तरह का है. इतनी बार जनता ने मौका दिया. मेरी जिंदगी का मकसद गरीबों के आंसू पोछना है."

बीजेपी आरएसएस पर साधा निशाना
उन्होंने कहा, "मैं चाहता हूं कि जनता इस बार जिताए. जनता के बीच हमारी कोई न कोई योजना पहुंच गई है. जनता से अपील करता हूं कि इस बार कृपा करो हम पर." गहलोत ने राजस्थान में एक दलित बच्चे की कथित हत्या से जुड़े विषय को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा.

'पहले इन्हें करें एक'
उन्होंने कहा, "बीजेपी-आरएसएस हिंदुओं को एक करने और हिंदू राष्ट्र की बात करते हैं. दलित वर्ग भी हिंदू, पिछड़े भी हिंदू हैं, सवर्ण भी हिंदू हैं. पहले इन तीनों को तो एक कर दो. इन्हें समानता का अधिकार तो दिला दो. आज भी जाति आधारित भेदभाव होता है."

ये भी पढ़ें

Jodhpur News: गजेंद्र सिंह शेखावत का CM गहलोत पर हमला, कहा- टीचर को जिंदा जलाना मुख्यमंत्री के लिए महज एक मामला

Jaipur Woman Death Case: उधार दिए पैसे मांगने पर महिला टीचर को जिंदा जलाया, इलाज के दौरान तोड़ा दम, आरोपी फरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जयपुर में जश्न, शहीद स्मारक पर फिल्मी गानों पर थिरके युवा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जयपुर में जश्न, शहीद स्मारक पर फिल्मी गानों पर थिरके युवा
'हम नेताओं को इसलिए...', NEET मुद्दे पर बोलीं मिस इंडिया यूनिवर्स मणिका विश्वकर्मा
'हम नेताओं को इसलिए...', NEET मुद्दे पर बोलीं मिस इंडिया यूनिवर्स मणिका विश्वकर्मा
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
Embed widget