एक्सप्लोरर

करौली हिंसा को लेकर BJP पर बरसे सीएम अशोक गहलोत, जानें किसे कहा ये आग लगाने आते हैं

Rajasthan News: सीएम गहलोत बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के राजस्थान दौरे को लेकर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि ये आग लगाने के लिए आते हैं. 

Rajasthan CM Ashok Gehlot Attack on BJP over Karauli Violence: राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने करौली हिंसा (Karauli Violence) मामले में चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि किसी भी सूरत में दोषी नहीं बचेंगे. दोषियों पर सख्त कार्रवाही होगी. सीएम गहलोत बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के राजस्थान दौरे को लेकर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि ये आग लगाने के लिए आते हैं. अभी नड्डा आए हैं बाद में अमित शाह (Amit Shah) आएंगे. ये पूरे देश में आग लगा रहे हैं. गौरतलब है कि, करौली में हिंदू नववर्ष पर निकाली गई रैली पर पत्थरबाजी की गई थी. इसमें करीब 50 लोग घायल हो गए थे. उसके बाद हालात तनावपूर्ण हो गए. हालात पर काबू पाने के लिए कर्फ्यू लगाया गया.

देश में खतरनाक दौर चल रहा है
एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि दंगे कराने वालों के कभी चोट नहीं लगती है, निर्दोष लोगों को ही दंगों में चोट लगती है. सीएम गहलोत ने कहा है की करौली में जिन्होंने हिंसा की है उनको छोड़ा नहीं जाएगा. इसके लिए हमने पुलिस अधिकारियों को दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को आगे आकर हिंसा की आलोचना करनी चाहिए. सीएम गहलोत ने भी कहा कि, देश में खतरनाक दौर चल रहा है. देश में हिंदू-मुस्लिम कर दिया गया है, हमें हिंदू होने का गर्व है. महात्मा गांधी भी हिंदू थे लेकिन हिंदू होने का मतलब है सभी धर्मों का सम्मान करना, लेकिन इन्होंने घिनौना काम किया है.

Jodhpur News: 'अगर कभी जंग का माहौल बन गया तो टैंक कहां से लाएंगे', मुफ्त योजनाओं पर बोले मनिंदरजीत सिंह बिट्टा

विपक्ष जनता को गुमराह कर रहा है
मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधियों पर हमारी सरकार शिकंजा कस रही है. गुंडागर्दी को रोकने के लिए कड़े फैसले लिए जा रहे हैं. प्रदेश में अपराध पर लगाम लगी है. विपक्ष बयानबाजी के जरिए जनता को गुमराह कर रहा है. अलवर दुष्कर्म मामले में भी महौल बिगाड़ा गया, लेकिन सच सबके सामने आ गया. सीएम अशोक गहलोत ने देश में महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी के मामले को लेकर केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा. सीएम ने कहा कि देश में लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ रही हैं जिससे सिर्फ आम जनता त्रस्त हो रही है. उन्होंने कहा कि देश में बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार आंकड़े छुपा रही है जो ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इसके लिए जनता से माफी मांगते हुए आंकड़े सार्वजनिक करने चाहिए जिससे जनता के बीच सही मैसेज पहुंचे.

सीएम गहलोत ने की नितिन गडकरी की तारीफ
सीएम गहलोत ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के बयान का स्वागत करते हुए कहा कि गडकरी ने साहस दिखाया है वो गडकरी के साहस को अप्रिशिएट करते हैं. गडकरी ने कहा था कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है. कांग्रेस ही विपक्ष की भूमिका निभा सकती है. गहलोत ने कहा कि अब कांग्रेस मुक्त भारत कहने वालों को मुंह बंद कर लेना चाहिए, देश कांग्रेस मुक्त नहीं होगा लेकिन मुक्त करने की बात कहने वाले मुक्त हो जाएंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधियों पर हमारी सरकार शिकंजा कस रही है. 

ये भी पढ़ें: 

Jodhpur News: जोधपुर में जीरे की खुली नीलामी बोली हुई शुरू, कम उपज की वजह से कीमत में आया उछाल

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
Dungarpur News: लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget