एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections 2023: गहलोत सरकार पर बरसे यूपी के BJP विधायक, कहा-'हमारी बनेगी सरकार, कट्टरपंथी ताकतों को उसी भाषा में देंगे जवाब'

Rajasthan Elections 2023: उत्तर प्रदेश के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि राजस्थान की सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है. कन्हैया लाल जैसे भोले भाले युवक का सर तन से जुदाकर दिया जाता है.

राजस्थान में विधानसभा चुनाव 25 नवंबर को होंगे. कांग्रेस बीजेपी सहित सभी राजनीतिक दल अपने अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतरने के लिए लगातार लिस्ट जारी कर रहे हैं. इसी के साथ ही राजनीतिक दल भी पार्टी को मजबूत करने के लिए संगठन के रूप में काम भी कर रहे हैं. बुधवार को जोधपुर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रेस कार्याशाला का आयोजन किया गया. इसके लिए खासतौर से उत्तर प्रदेश के देवरिया से विधायक शलभ मणि त्रिपाठी पहुंचे. उन्होंने कहा कि राजस्थान की सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है. कन्हैया लाल जैसे भोले भाले युवक का सर तन से जुदाकर दिया जाता है. हमारी सरकार बनेगी. कट्टरपंथी ताकतों को उसी भाषा में जवाब देंगे.

उत्तर प्रदेश के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने मीडिया से बात करते हुए दावा किया ''राजस्थान में बीजेपी के सरकार बन रही है. क्यों राजस्थान में महिलाओं के प्रति अपराध बढ़े हैं. राजस्थान बलात्कार कैपिटल बन चुका है. अब राजस्थान पूरे देश में ही नहीं विदेशों में भी राजस्थान की चर्चा हो रही है. वो सिर्फ महिलाओं के खुलेआम बलात्कार, पेपर लीक व भ्रष्टाचार को लेकर हो रही है. राजस्थान की जनता अपना मन बना चुकी है. बीजेपी की सरकार के लिए मतदान के लिए तैयार है.''

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को 48 घंटे अपने ही क्षेत्र में दिया डालना पड़ता है इसका मतलब साफ है कि उनकी सरकार के दौरान नाकाम या रही है किसी तरह के काम नहीं हुए हैं.सीएम अशोक गहलोत अपनी सरकार की नाकामियों को लेकर सचिन पायलट पर ठिकरा फोड़ते हैं और वही सचिन पायलट अशोक गहलोत पर ठिकरा फोड़ते हैं. दोनों ने अपनी अपनी गलतियों का एक दूसरे को डस्टबिन बना रखा है. जनता के सामने झगड़ा कर रहे हैं और दूसरी और सरकार में लूट खसोठ और भ्रष्टाचार चरम पर है.

राजस्थान की गहलोत सरकार में हमने वो भी देखा कि कटरपंती ताकतों ने उदयपुर के भोले भाले गरीब परिवार के मुखिया कन्हैयालाल की हत्या कर दी हमने वो भी देखा जयपुर में बम धमाकों की जिम्मेदार थे. उनको भी बरी करने में सरकार का अहम रोल था. उन्हें दोष मुक्त किया गया. उनके विरुद्ध गहलोत सरकार अपील करने से भी कतरा रही थी. बीजेपी ने इस मुद्दे को उठाया तो सरकार बैक फुट पर आई और उसने अपील की है.

विधायक त्रिपाठी ने कहा कि पूरे देश ने पहली बार देखा कि राजस्थान सरकार के भ्रष्टाचार की लाल डायरी सामने आई. जिसमें सरकार के सभी काले चिट्ठे व काली कमाई का हिसाब किताब लिखा हुआ है. प्रदेशभर में जनता परेशान है. किसी भी तरह के काम नहीं हुए है. जनता ने मन बना लिया है भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकना है.

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget