एक्सप्लोरर

Exclusive: 'वायनाड से निगेटिव फीडबैक आए होंगे इसलिए...', ऱाहुल गांधी के रायबरेली से लड़ने पर बोले गौरव वल्लभ

Lok Sabha Elections 2024: गौरव वल्लभ ने अशोक गहलोत के बयान पर उन्हें घेरते हुए कहा कि उन्होंने ठीक कहा है कि चौंकाने वाले परिणाम आएंगे लेकिन चौंकाने वाले परिणाम जालौर के आएंगे.

Rajasthan News: बीजेपी नेता गौरव वल्लभ (Gourav Vallabh) ने रायबरेली सीट से राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के चुनाव लड़ने पर हमला बोला. गौरव वल्लभ एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा कि जब तक वायनाड में वोटिंग नहीं हो जाती तब तक आप अपनी उम्मीदवारी घोषित नहीं करते हैं. क्या यह वायनाड के वोटर के साथ फ्रॉड नहीं है. राहुल गांधी वायनाड (wayanad) की जनता से कहते हैं पहले आप वोट दो, फिर वोटिंग हुई. उसके बाद कुछ फीडबैक नेगेटिव आए होंगे. 

गौरव वल्लभ ने कहा कि वायनाड सीट से पूर्व सांसद हार रहे होंगे तभी दूसरी जगह से वो जहां से तीन बार सांसद रहे वहां से चुनाव नहीं लड़े उसके पास की सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. संवैधानिक नियमों के मुताबिक इसमें कुछ गलत नहीं है. लेकिन वायानाड और अमेठी की जनता से यह फ्रॉड है. जब राहुल गांधी को दो जगह से चुनाव लड़ना था तो वायानाड का इंतजार क्यों कर रहे थे. इसका मतलब आपके मन में वोटर के साथ फ्रॉड करने की साजिश चल रही थी. 

कांग्रेस ने बार-बार क्रॉस की लाइन- गौरव
गौरव वल्लभ ने कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए आगे कहा, ''गैर कानूनी और गलत चीज के बीच एक लाइन होती है. बार-बार कांग्रेस पार्टी ने उसे लाइन को क्रॉस किया है. अमेठी और रायबरेली में देखना आप नतीजे क्या आएंगे जो व्यक्ति न्याय यात्रा में अमेठी से 80 किलोमीटर दूर अयोध्या के राम मंदिर नहीं जा पाया हो. उसे उत्तर प्रदेश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी. न्याय यात्रा अमेठी में चली आप राम मंदिर के दर्शन करने क्यों नहीं गए.''

बीजेपी नेता ने आगे कहा, ''क्या आपको भगवान राम से बैर है. भगवान श्री राम से बैर लेकर हिंदुस्तान में तो कोई आगे बढ़ नहीं सकता है. यह मैं एक राजनीतिज्ञ होने के नाते नहीं कह रहा हूं मैं एक धार्मिक माइंडसेट से बोल रहा हूं. क्योंकि हमारी तो अंतरात्मा में भगवान श्री राम हैं. आप उस अंतरात्मा से बैर लेकर चुनाव जीतना चाहते हैं.''

पित्रोदा के बयान पर कही यह बात
गौरव वल्लभ ने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता कहते हैं. कि भारत में कुछ चीनी नजर आते हैं. कुछ साउथ इंडिया वाले अफ्रीकी दिख रहे हैं. हम नॉर्थ वाले अरबी दिख रहे हैं. हम अरबी नहीं हैं. ना हम चीनी हैं. ना हम अफ्रीकी हैं. ना हम गोरे हैं. हम सिर्फ हिंदुस्तानी हैं. गौरव वल्लभ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देना चुनाव का एजेंडा नहीं है. चुनाव का एजेंडा आपके पास क्या है आप क्या करना चाहते हो उस पर आप बात नहीं करेंगे. गौरव वल्लभ ने कहा कि देश में तीन चरणों में मतदान हो चुका है. चार चरणों में मतदान बाकी है. लगभग 300 सीटों पर चुनाव हो चुका है. बीजेपी 200 पर हो चुकी है. आगे चार चरणों में चुनाव होगा और बीजेपी 400 पर होगी.

जालौर के परिणाम चौंकाने वाले होंगे- गौरव वल्लभ
गौरव वल्लभ ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तंज कसते हुए कहा कि ''वो कहते हैं कि चौंकाने वाले परिणाम आएंगे. हां मैं कहता हूं जालौर के चौंकाने वाले परिणाम आएंगे. यह मैं आपको विश्वास दिलाता हूं. और ऐसे अच्छे परिणाम आएंगे जिसके बाद कई लोग महीना तक उसका आत्म मंथन करेंगे.''

जीडीपी ग्रोथ को लेकर राहुल गांधी पर साधा निशाना
गौरव वल्लभ ने राहुल गांधी के एक झटके में गरीबी हटाने वाले बयान पर तंज करते हुए कहा कि उन्होंने 60 साल में जैसी गरीबी हटाई वैसे ही बातें कर रहे हैं. आप आंकड़ों पर बात क्यों नहीं करते हैं. आप देश के अंदर महंगाई की तुलनात्मक आकलन क्यों नहीं करते हैं. यूपीए के कार्यकाल में 10 साल में जो महंगाई थी. अभी जो देश में महंगाई है वह एक तिहाई काम है. आप GDP ग्रोथ की बात क्यों नहीं करते हैं जीडीपी ग्रोथ 6.8.2 और अभी की बात करें तो कोरोना महामारी के 2 साल हटा दें तो जीडीपी रेट 7.6 है.

ये भी पढ़ें- Udaipur Weather Update: उदयपुर में रिकॉर्ड तोड़ रही गर्मी, 42 डिग्री के पार पहुंचा पारा, जानें- आज कैसा रहेगा मौसम?

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
Dungarpur News: लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP की ताकत देर से समझी सरकार? फास्ट ट्रैक कोर्ट, नया बिल, और बातचीत, महज 36 घंटे में उठाए क्या-क्या कदम
CJP की ताकत देर से समझी सरकार? फास्ट ट्रैक कोर्ट, नया बिल, और बातचीत, महज 36 घंटे में उठाए क्या-क्या कदम
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget