एक्सप्लोरर

Rajasthan News: पीएम नरेंद्र मोदी ने अजमेर शरीफ के लिए भेजी चादर, समुदाय के लोगों ने जताई खुशी, कही ये बात

PM Modi in Ajmer Sharif: जोधपुर के मुस्लिम समाज ने अजमेर शरीफ पर चादर भेजने पर पीएम मोदी की तारीफ की. बातचीत में जोधपुर के रहने वाले राशिद खान अब्बासी ने पीएम को लेकर कहा कि वो अच्छा काम कर रहे हैं.

PM Narendra Modi Sent A Chadar to Ajmer Sharif: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सबका साथ,सबका विकास और सब का विश्वास का नारा देते हैं. लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजमेर के ख्वाजा गरीब नवाज को चादर पेश की है. साथ ही देश की जनता को एक खास संदेश भी दिया है. वहीं अजमेर शरीफ (Ajmer Sharif) में चादर पेश किए जाने की जानकारी के बाद मुस्लिम समाज में मन मे क्या है? क्या मुस्लिम समाज में पीएम मोदी को लेकर विश्वास बन रहा है. जोधपुर का मुस्लिम समाज पीएम के बारे में क्या सोचता है.

इन्हीं  सब सवालों का जवाब जानने के लिए एबीपी न्यूज संवाददाता ने जोधपुर के भीतरी शहर उदय मंदिर आसान और बंबा मोहल्ला में रहने वाले मुस्लिम लोगों से बातचीत की. बातचीत में जोधपुर के रहने वाले राशिद खान अब्बासी ने पीएम को लेकर कहा कि वो हमारे देश के प्रधानमंत्री हैं. हिन्द के शहंशाह हैं. वो अच्छा काम कर रहे हैं.  पहले तीन तलाक जैसी कुरीति को हटाकर पीएम ने मुस्लिम बहनों का दिल जीता. अब अजमेर शरीफ में चादर पेश करके उन्होंने हमारा दिल जीत लिया है. 

जोधपुर के मुस्लिम के लोगों ने पीएम के लिए कही ये बात
उन्होंने कहा कि हम लोगों को बहुत खुशी है. प्रधानमंत्री देश के मुसलमानों के बारे में सोच रहे हैं. एक और शक्स समसुद्दीन खान ने कहा कि अजमेर के ख्वाजा गरीब नवाज पर हर कोई चादर चढ़ता है. वहां पर हर कोई जा सकता है. देश में कोई भी मंदिर, मस्जिद या गुरुद्वारा जाए, किसी तरह की रोक-टोक नहीं है. सब आजाद हैं. देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जब हार गई थी, तो उन्होंने अजमेर शरीफ में चादर पेश की थी. इसके बाद उनको रिकॉर्ड तोड़ सीटों पर जीत मिली थी. 

पीएम लगातार मुसलमानों में जगा रहे हैं विश्वास
समसुद्दीन खान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार मुसलमानों में विश्वास जगा रहे हैं. सभी लोग प्रधानमंत्री को वोट देते हैं. हिंदू भी देते हैं. मुस्लिम भी देते हैं. इसी तरह एक और शक्स मुन्ना भाई ने कहा कि हमारा देश तेजी से विकास कर रहा है. हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जातपात और हिंदू मुस्लिम को छोड़कर देश की जनता के विकास पर काम कर रहे हैं. हमें उम्मीद है कि वह मुस्लिम युवाओं के विकास के लिए नए आयाम खोलेंगे.

मोहम्मद इसाक खान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति कर रहा है. पीएम मोदी ने पहले तीन तलाक जैसी कुरीति को हटाकर मुस्लिम बहनों का दिल जीत लिया. अब अजमेर शरीफ में चादर पेश की है. इससे हम लोगों में उनके प्रति विश्वास और गहरा हो रहा है.

ये भी पढ़ें- Rajasthan News: कैदी ने पत्नी के कांफ्रेंस कॉल से दी जमीन की रजिस्ट्री करने की धमकी, अज्ञात लेटर से पुलिस ने किया खुलासा

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget