एक्सप्लोरर

MP News: मकर संक्रांति पर जाकिर भाई ने बनाई राम मंदिर वाली पतंगे, इंदौर समेत देश- विदेश में है भारी डिमांड

Makar Sankranti 2024: इस साल मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाया जाएगा. मकर संक्रांति पर इंदौर के आसमानों में विशेष पंतगें उड़ती हुई दिखाई देंगी. जिस पर भगवान राम और राम मंदिर की तस्वीरें देखने को मिलेगी.

Indore News: इस महीने की 22 जनवरी को रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए पूरे देश में लोग अलग-अलग ढंग से तैयारी कर रहे हैं. इसको लेकर लोगों में उत्साह है. इस बार मकर संक्रांति पर अयोध्या राम मंदिर की पेंटिंग इंदौर शहर के आसमान में उड़ती दिखेगी. पतंग निर्माताओं के साथ इंदौर के प्रतिभाशाली कलाकारों ने इस साल विशेष पतंगों का निर्माण किया है, जिसमें पतंगों पर राम मंदिर, अयोध्या की प्रतिकृति बनाई गई है. इसके अलावा, 'जय श्री राम' लिखी पतंगें भी मार्केट में उपलब्ध हैं. 

मार्केट एसोसिएशन को उम्मीद है कि कस्टमाइज्ड डिजाइन और स्पेशल कट वाली ये पतंगें मकर संक्रांति पर कारोबार को बढ़ावा देंगी. एसोसिएशन और बाजार अनुमान के मुताबिक, इंदौर में उत्सव के दौरान 1 से 1.5 करोड़ रुपये के बीच पतंग के कारोबार के होने की उम्मीद है. मकर संक्रांति को पूरे भारत में अलग-अलग नामों से जाना जाता है. मकर संक्रांति को गुजरात में उत्तरायण, पूर्वी उत्तर प्रदेश में खिचड़ी, असम में माघ बिहू और दक्षिण भारत में पोंगल को रुप में जाना जाता है. इस साल मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी. यह दिन सूर्य के धनु से मकर राशि में संक्रमण का प्रतीक है. भारत में लोग इस खगोलीय घटना को बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं. 

जाकिर भाई ने बनाई विशेष पंतग
इंदौर के पतंग विक्रेता जाकिर भाई ने सबसे पहले इंदौर में अयोध्या मंदिर की प्रतिकृति वाली पतंग बनाई थी. उन्होंने कहा कि 'राम मंदिर स्थापना समारोह के विशेष अवसर के लिए हमारे पास कई तरह की पतंग उपलब्ध है. मुस्लिम पृष्ठभूमि से आने के बावजूद उनका परिवार हमेशा भारतीय रीति-रिवाजों के करीब रहा है. वह दुकान चलाने वाले तीसरी पीढ़ी हैं. पहले उनके दादा मोहम्मद पानवाले दुकान पर पतंग बेचते थे, फिर उनके पिता और अब वे पतंग बेच रहे हैं. ग्राहकों के बीच इन पतंगों की मांग लगातार बढ़ रही है. जाकिर भाई ने बताया कि हमारे पास 2 रुपये से लेकर 475 रुपये तक की पतंगें और 40 रुपये से लेकर 500 रुपये तक की डोर उपलब्ध है. इस साल मकर संक्रांति और राम के रूप में लोगों के बीच भारी क्रेज देखा जा रहा है.

पतंग विक्रेता संघ को सख्त निर्देश
इंदौर सहित पूरे प्रदेश में चीनी मांझा (डोर) के खिलाफ कानून सख्त है. सभी पतंग विक्रेताओं द्वारा इसका पालन करना जरूरी है. मीडिया से चर्चा में एक अन्य पतंग विक्रेता हुसैन ने बताया कि "त्यौहार महत्वपूर्ण हैं, लेकिन पक्षियों और जानवरों का जीवन भी उतना ही महत्वपूर्ण है. इंदौर में लगभग 200 पतंग की दुकानें हैं." हुसैन बताते हैं कि 'राम मंदिर पतंगों का लोगों के बीच क्रेज और बढ़ती मांग को देखते हुए इस बार 1.15 रुपये से 1.50 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद जताई जा रही है.' इंदौर की पतंगों और डोर की मांग न सिर्फ शहर में बल्कि शहर के आसपास के इलाकों में भी है. जाकिर ने कहा, ''उज्जैन, गुजरात, कर्नाटक और यहां तक कि चीन में भी इन विशेष पतंगों की भारी मांग है.''

ये भी पढ़ें:

MP News: 'विधायकों के फोटो फ्रेम से भी बाहर शिवराज सिंह चौहान', एमपी विधानसभा पहुंचे स्पीकर ओम बिरला

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल, परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल; परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget