एक्सप्लोरर

अयोध्या और काशी विश्वनाथ की तर्ज पर खाटू श्याम मंदिर का विकास, कितने करोड़ खर्च करेगी राजस्थान सरकार?

Rajasthan News: खाटू श्यामजी के इस विख्यात मंदिर में लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं. राज्य की 600 मंदिरों में विशेष अवसरों पर खास साज-सज्जा, आरती के कार्यक्रम आयोजित किये जाने का प्रस्तावित है.

Khatu Shyam Temple Sikar: राजस्थान के लगभग 600 मंदिरों में दीपावली, होली, शिवरात्रि और रामनवमी जैसे अवसरों पर विशेष साज सज्जा तथा आरती के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिन पर 13 करोड़ रुपये खर्च होंगे. वित्त मंत्री दिया कुमारी ने विधानसभा में पेश बजट में यह घोषणा की.

वित्त वर्ष 2024-25 के लिए परिवर्तित बजट पेश करते हुए उन्होंने कहा, 'प्रदेश में विभिन्न त्योहारों जैसे-दीपावली, होली, शिवरात्रि एवं रामनवमी आदि को आमजन पूर्ण हर्षोल्लास के साथ-साथ श्रद्धापूर्वक मना सकें, इस दृष्टि से लगभग 600 मंदिरों में इन अवसरों पर विशेष साज-सज्जा व आरती के कार्यक्रम आयोजित किये जाना प्रस्तावित है. इस पर 13 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे.'

खाटू श्याम मंदिर के विकास की घोषणा 

उन्होंने कहा कि राज्य में मंदिरों के जीर्णोद्धार व धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों के विकास कार्य करवाये जायेंगे. अयोध्या और काशी विश्वनाथ के विकास की तर्ज पर उन्होंने सीकर जिले में खाटू श्याम मंदिर के विकास की घोषणा की, जिस पर 100 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.

खाटू श्यामजी के इस विख्यात मंदिर में हर साल विभिन्न राज्यों से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं. मंत्री ने राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई पर्यटन नीति और राजस्थान पर्यटन विकास बोर्ड के गठन की घोषणा की.

उन्होंने कहा, “प्रदेश में पर्यटन विकास को गति देने के लिए नवीन पर्यटन नीति लायी जानी प्रस्तावित है. साथ ही, राजस्थान पर्यटन विकास बोर्ड का गठन करते हुए 'राजस्थान टूरिज्म इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड कैपिसिटी बिल्डिंग फंड' बनाकर, हमारे इस कार्यकाल में 5 हजार करोड़ रुपये से अधिक के कार्य करवाने की घोषणा करती हूं.”

उन्होंने जयपुर में बैठकों, सम्मेलनों और प्रदर्शनी के लिए ‘राजस्थान मंडपम’ बनाने की भी घोषणा की. उन्होंने कहा कि राज्य के संरक्षित वन क्षेत्रों में स्थित धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं और वन्यजीवों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पहले चरण में सरिस्का स्थित पांडुपोल और रणथंभौर में त्रिनेत्र गणेश जी के लिए ईवी आधारित परिवहन प्रणाली शुरू की जाएगी.

ये भी पढ़े : अपराध पर लगाम लगाने की तैयारी? जोधपुर पुलिस चला रही 269 हिस्ट्रीशीटरों की तलाशी अभियान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर: बस्ती में घुसा 7 फीट का अजगर, मचा हड़कंप
डूंगरपुर: बस्ती में घुसा 7 फीट का अजगर, मचा हड़कंप
'लुगाई वापस लाओ...', सीकर में पत्नी के लिए टंकी पर चढ़ा पति
'लुगाई वापस लाओ...', सीकर में पत्नी के लिए टंकी पर चढ़ा पति
'केंद्र सरकार को डर...', राहुल गांधी का नाम लेकर BJP पर बरसे गहलोत
'केंद्र सरकार को डर...', राहुल गांधी का नाम लेकर BJP पर बरसे गहलोत
कोटा में एकजुट नहीं कांग्रेसी? प्रदर्शन में भी दिखी गुटबाजी
कोटा में एकजुट नहीं कांग्रेसी? प्रदर्शन में भी दिखी गुटबाजी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget