एक्सप्लोरर

PM मोदी को 'द्रोणाचार्य' बोलने पर गौरव वल्लभ ने राहुल गांधी को घेरा, वन नेशन वन इलेक्शन पर क्या कहा?

Jodhpur News: जोधपुर में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कई मुद्दों पर राय रखी. उन्होंने कहा वन नेशन वन इलेक्शन लागू होने से देश का खर्च बचेगा और बचत से 500 एम्स खोले जा सकते हैं.

Rajasthan News: एकदिवसीय दौरे पर जोधपुर पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने राहुल गांधी पर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी जॉर्ज सोरोस के लिखे हुए भाषण पढ़ते हैं. एबीपी न्यूज से खास बातचीत में गौरव वल्लभ ने वन नेशन वन इलेक्शन, दिल्ली चुनाव और राजस्थान सरकार के एक साल पूरे होने पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन लागू होने से देश का खर्च बचेगा और बचत से 500 एम्स खोले जा सकते हैं. बता दें कि वन नेशन वन इलेक्शन विधेयक का विपक्षी पार्टियों ने विरोध किया है.

गौरव वल्लभ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करना है. इसलिए वन नेशन वन इलेक्शन का भी विरोध किया जा रहा है. दिल्ली चुनाव पर बोलते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता ने अरविंद केजरीवाल निशाना साधा. उन्होंने लोकपाल, वीआईपी कल्चर, सरकारी बंगला पर अरविंद केजरीवाल को घेरा. गौरव वल्लभ ने कहा कि दिल्ली में आप सरकार का असत्य और भ्रष्टाचार का मॉडल है.

'राहुल गांधी ने क्या मनुस्मृति और संविधान पढ़ा है?'

राष्ट्रीय प्रवक्ता ने हिमालच प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों को तीन-तीन महीने से वेतन नहीं मिल रहा है. पेंशनर्स को भी सरकार पेंशन नहीं दे पा रही है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का मित्रों के साथ पार्टी करना शोभा नहीं देता है. उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से पूछा कि क्या मनुस्मृति और संविधान पढ़ा है. गौरव वल्लभ ने कहा, " राहुल गांधी कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को द्रोणाचार्य बोल देते हैं. कभी किसी को अर्जुन तो कभी किसी को एकलव्य बोल देते हैं. जॉर्ज सोरोस के लिखे भाषण पढ़ने से यही होगा."

3 करोड़ परिवारों को और घर मिलेगा-गौरव वल्लभ

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संविधान की रक्षा करने की बात करते हैं. संविधान के रखवाले आपातकाल का समर्थन नहीं कर सकते. सुप्रीम कोर्ट के जज, इलेक्शन कमिशन, रिजर्व बैंक पर टिप्पणी नहीं कर सकते. संविधान के रखवाले भारत की विकास यात्रा में अवरोध नहीं उत्पन्न कर सकते हैं.

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी को न संविधान में विश्वास है और न बाबा साहब अंबेडकर के विचारों पर भरोसा है. उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए लोग संकल्पित हैं. दो-तीन साल में 3 करोड़ परिवारों को और घर मिलेगा. 

ये भी पढ़ें-

'दूसरे बच्चे की डिलीवरी अधूरी छोड़ दी, इसलिए मृत पैदा हुआ', झुंझुनूं में BDK अस्पताल की बड़ी लापरवाही

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल, परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल; परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Embed widget