एक्सप्लोरर

आतंकवादियों से लोहा लेते झुंझुनू के दो जवान शहीद, सचिन पायलट की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

Martyred Jawan From Jhunjhunu: बीती रात जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में चार जवान शहीद हो गए. इनमें से दो का ताल्लुक प्रदेश के झुंझुनू से हैं.

Jhunjhunu News Today: जम्मू के डोडा क्षेत्र में जवानों की आतंकवादियों से मुठभेड़ हो गई. भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों से लोहा लेते राजस्थान के दो जवान शहीद हो गए. दोनों शहीद जवानों का ताल्लुक एक ही जिले झुंझुनू से है. 

झुंझुनू में दोनों जवानों की शहादत की खबर मिलते ही दोनों परिवार समेत पूरे क्षेत्र में मातम फैल गया. शहीद जवानों में जिले के भैसावता कलां के रहने वाले सिपाई अजय सिंह और डुमोली कलां खुबा की ढ़ाणी के रहने वाले जवान बृजेंद्र सिंह आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए.

सचिन पायलट ने जताया शोक
दोनों की जवानों की शहादात को लेकर कांग्रेस नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पहले ट्विटर) पर संवेदना व्यक्त की. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकियों से लोहा लेते हुए झुंझुनूं जिले के बिजेन्द्र सिंह दौराता जी और अजय सिंह नरूका जी सहित शहीद हुए समस्त वीर सपूतों की शहादत को मैं नमन करता हूं."

पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने शहीद जवानों को नमन करते हुए आगे लिखा, "राष्ट्र आपके इस सर्वोच्च बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा. मेरी गहरी संवेदनाएं शहीद जवानों के परिजनों के साथ हैं, ईश्वर उन्हें संबल प्रदान करें."

शहीद जवानों को सीएम भजनलाल ने दी श्रद्धांजलि
जवानों की शहादत के बाद पूरे झुंझुनूमें गम की लहर दौड़ गई. जवानों की शहादत पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स (पहले ट्विटर) पर श्रद्धांजलि व्यक्त की है. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, "जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकियों द्वारा किए गए कायरतापूर्ण हमले में वीर धरा राजस्थान के झुंझुनू के लाल विजेंद्र सिंह गुर्जर जी की शहादत पर भावभीनी श्रद्धांजलि.

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए लिखा, "मेरी संवेदनाएं शहीद विजेंद्र सिंह गुर्जर के परिजनों के साथ हैं." उन्होंने आगे लिखा, "प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत वीर आत्मा को शांति प्रदान करे." 

सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों से मुठभेड़
दरअसल, जम्मू कश्मीर के डोडा में भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के सूचना मिलने राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों ने रात में देसा वन क्षेत्र के धारी गोटे उरबागी में घेराबंदी करने के बाद तलाशी अभियान शुरू किया था. इसी दौरान ये मुठभेड़ शुरू हुई. 

इस दौरान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में लगभग आधे घंटे तक चली गोलीबारी में एक अधिकारी समेत सेना के चार जवान और एक पुलिस कर्मी घायल हो गए. इसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान सेना के एक अधिकारी समेत चार जवान शहीद हो गए.

ये भी पढ़ें: नूपुर शर्मा के खिलाफ हेट स्पीच देने के मामले में मौलवी हुसैन चिश्ती बरी, जेल से बाहर आकर कहा- 'आखिरकार...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget