एक्सप्लोरर

जालौर: मकान में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, मां के साथ दो मासूम बच्चे भी जिंदा जले

Jalore News: जालौर के भीनमाल में एयर कंडीशनर के शॉर्ट सर्किट से कमरे में आग लगने से एक महिला और उसके दो बच्चे जलकर मर गए. अकेले घर में सो रहा परिवार आग में फंस गया.

Rajasthan News: राजस्थान के जालौर जिले के भीनमाल में एक दिल को दहला देने वाला दर्दनाक हादसा सामने आया जिसमें मकान के ऊपरी मंजिल के कमरे में एयर कंडीशनर के शॉर्ट सर्किट की वजह से कमरे में करंट की वजह से आग फैल गई इस दर्दनाक हादसे में कमरे में मौजूद एक महिला के साथ दो बच्चे जिंदा जल गए.

घटना की जानकारी मिलते ही दमकल और पुलिस भी मौके पर पहुंची. प्राप्त जानकारी के अनुसार उपरी मंजिल के कमरे में दोनों बच्चों के साथ महिला सो रही थी, इस दौरान एयर कंडीशनर में अचानक शॉर्ट सर्किट की वजह से कमरे में आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि कमरे में सो रहे दो बच्चों के साथ महिला जिंदा जल गई. घटना रविवार (3 नवंबर) दोपहर 1:45 आसपास की बताई जा रही है.

कमरे में करंट फैल गया और आग लग गई
पुलिस के अनुसार भीनमाल शहर के महावीर चौराहे के पास चेतन कुमार पुत्र मोहनलाल ठाकुर के मकान के ऊपरी मंजिल के कमरे की घटना है. जिसमें कविता पत्नी चेतन कुमार उम्र 34 वर्ष जाति श्रीमाली, ध्रुव ठाकुर पुत्र चेतन कुमार उम्र 10 वर्ष, गौरवी ठाकुर पुत्री चेतन कुमार उम्र 5 वर्ष कमरे में सो रहे थे. दोपहर 1:45 बजे के करीब अचानक एयर कंडीशनर में शॉर्ट सर्किट की वजह से कमरे में करंट फैल गया और आग लग गई. जिससे कमरे में मौजूद तीनों आग में झुलस गए घटना में कविता पत्नी चेतन कुमार सहित दोनों बच्चों की आग में जलने से मौत हो गई.

दर्दनाक हादसा आया सामने 
जानकारी के अनुसार हादसे के समय महिला और उसके बच्चे घर में अकेले थे. पति समेत परिवार के अन्य सदस्य अपने रिश्तेदारों से मिलने सिरोही गए हुए थे. इस दौरान शॉर्ट सर्किट की वजह से यह दर्दनाक हादसा सामने आया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सहायक उप निरीक्षक मोहनलाल, मय जाब्ता दमकल और पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल की सहायता से आगजनी की घटना पर काबू पाया.

शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की
वहीं दरवाजा खोलकर देखा तो कमरे के अंदर शॉर्ट सर्किट की वजह से महिला सहित दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी. पुलिस ने तीनों के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की है. फिलहाल आगजनी का कारण एयर कंडीशनर में शॉर्ट सर्किट की वजह से बताया जा रहा है. इधर एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत के बाद परिवार के लोगों में मातम छा गया. तो वहीं बाहर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई.

हीरालाल भाटी की रिपोर्ट.

ये भी पढ़ें: महाराजा सवाई जयसिंह की जयंती पर डिप्टी CM दीया कुमारी ने दी श्रद्धांजलि, जानें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी शिकायत
जयपुर: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी शिकायत
सिरोही डाक विभाग में घूस मांगने का आरोप, जांच की मांग
सिरोही डाक विभाग में घूस मांगने का आरोप, जांच की मांग
जयपुर: UCC के विरोध में मुस्लिम समाज, पुलिस से हुई तीखी बहस
जयपुर: UCC के विरोध में मुस्लिम समाज, पुलिस से हुई तीखी बहस
जोधपुर: सरकारी स्कूल में परोसा गया खराब खाना, जांच शुरू
जोधपुर: सरकारी स्कूल में परोसा गया खराब खाना, जांच शुरू

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget