एक्सप्लोरर

Jodhpur: जोधपुर आएं तो एक बार जरूर चखे मलाई रोटी, विदेश से भी इसका स्वाद चखने आते हैं पर्यटक

Jodhpur News: रेस्टोरेंट संचालक विजय भाटी के अनुसार उनके पिता जवाहरलाल भाटी ने 1982 में इस मलाई रोटी की रेसिपी को तैयार किया था. दूध को उबालकर मलाई रोटी बनाई गई.

Jodhpur Malai Roti: राजस्थान का दूसरा बड़ा शहर जोधपुर इस शहर की बात हो और मिठाइयों का जिक्र न हो ऐसा कैसे हो सकता है. यहां पर मिठाइयों की बहुत सारी वैरायटी मिल जाएगी. आज हम आपको सभी मिठाइयों में खास मिठाई 'मलाई रोटी' की जानकारी देने वाले हैं, ये दिखने में रोटी जैसी लगती है. हालांकि इसकी मिठास व स्वाद ऐसा होता है कि किसी ने एक बार इसका स्वाद चख लिया तो वह दूसरी बार इसे खाने से नहीं चूकता है. मलाई रोटी आपको जोधपुर की एक ही दुकान पर मिलेगी. पिछले कई सालों से एक ही दुकानदार इस मिठाई को बना रहा है. इस मिठाई को बनाने के लिए कई तरह के फॉर्मूले काम में लिए जाते हैं. इसलिए जब यह मिठाई बनती है वहां पर किसी की भी एंट्री नहीं हो सकती है.

मलाई रोटी के स्वाद की तारीफ़ सुनकर आपका भी इसका स्वाद चखने का मन कर रहा है तो आपको जोधपुर की संकरी गलियों से भीतरी शहर में परकोटे के अंदर अचलनाथ महादेव मंदिर व कुंज बिहारी मंदिर के पास स्थित विजय रेस्टोरेंट आना होगा. दिखने में तो यह एक छोटी सी जगह पर बना हुआ रेस्टोरेंट है. लेकिन यहां का स्वाद देश ही नहीं विदेश में भी इस रेस्टोरेंट के स्वाद को याद किया जाता है. इस रेस्टोरेंट में देशी-विदेशी सैलानियों खास तौर से मलाई रोटी का स्वाद चखने के लिए पहुंचते हैं. 

मिठाई का रेट 1200 रुपए किलो

जोधपुर में इस खास मलाई रोटी मिठाई की शुरुआत एक ठेला पर नाश्ता व आईस क्रीम बनाकर बेचने वाले ने की थी. खाने में काफी स्वादिष्ट लगी तो इसको ग्राहकों के लिए भी बनाना शुरू किया गया. दूध से बनने वाली यह सबसे महंगी मलाई रोटी मिठाई है. अब यह इस रेस्टोरेंट के मेन्यू में सबसे ज्यादा पसंद करने वाली मिठाई बन चुकी है. दूध से बनने वाली इस मलाई रोटी मिठाई को बनाने के लिए 15 किलो दूध में केवल एक से डेढ़ किलो तक मलाई रोटी मिठाई बनती है. एक मलाई रोटी का वजन 100 ग्राम से 150 सौ ग्राम का होता है. इस मिठाई का रेट ₹1200 किलो है.

1982 में पहली बार बनाई गई थी मलाई रोटी

जोधपुर शहर में एकमात्र रेस्टोरेंट में मिलने वाली मलाई रोटी मिठाई सबसे महंगी मिठाई है. इस मिठाई को बनाने की कहानी भी बड़ी रोचक है. रेस्टोरेंट संचालक विजय भाटी के अनुसार उनके पिता जवाहरलाल भाटी ने 1982 में इस मलाई रोटी की रेसिपी को तैयार किया था. दूध को उबालकर मलाई बनाई गई. उस मलाई को ठंडा करके गोल कट कर घी में तला गया. उसके बाद चासनी में डुबो दिया गया. फिर इसे मिठाई की तरह लॉन्च किया गया. शुरुआत में इस मिठाई की डिमांड कम थी. पहले इसे केवल सर्दियों में बनाया जाता था. लेकिन इसके बाद इतनी डिमांड बढ़ गई और हर सीजन में इसे तैयार किया जाने लगा. 

ये भी पढ़ें:

Rajasthan: वन नेशन, वन इलेक्शन पर CM केजरीवाल बोले- 'अगर पांच साल में एक बार चुनाव हुआ तो सिलेंडर...'

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर: बस्ती में घुसा 7 फीट का अजगर, मचा हड़कंप
डूंगरपुर: बस्ती में घुसा 7 फीट का अजगर, मचा हड़कंप
'लुगाई वापस लाओ...', सीकर में पत्नी के लिए टंकी पर चढ़ा पति
'लुगाई वापस लाओ...', सीकर में पत्नी के लिए टंकी पर चढ़ा पति
'केंद्र सरकार को डर...', राहुल गांधी का नाम लेकर BJP पर बरसे गहलोत
'केंद्र सरकार को डर...', राहुल गांधी का नाम लेकर BJP पर बरसे गहलोत
कोटा में एकजुट नहीं कांग्रेसी? प्रदर्शन में भी दिखी गुटबाजी
कोटा में एकजुट नहीं कांग्रेसी? प्रदर्शन में भी दिखी गुटबाजी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget