एक्सप्लोरर

Election Result 2022: कांग्रेस की हार पर CM गहलोत बोले- स्वीकार करते हैं जनादेश, बेहतर नतीजों की थी उम्मीद

Assembly Election Result 2022: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा है कि,पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में हमें बेहतर नतीजों की उम्मीद थी. हम परिणाम को विनम्रता से स्वीकार करते हैं. 

Assembly Election Result 2022: पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के हाथ मायूसी लगी है. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh), पंजाब (Punjab), गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड परिणाम कांग्रेस की उम्मीदों से विपरीत आए हैं. इस बीच राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस (Congress) पार्टी 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों (Assembly Elections) के जनादेश को स्वीकार करती है. गहलोत ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया जताते हुए चुनाव में जीत दर्ज करने वालों को शुभकामनाएं दीं.

बेहतर नतीजों की उम्मीद थी
सीएम गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि, ''पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में हमें बेहतर नतीजों की उम्मीद थी. कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने चुनावों में बहुत मेहनत की थी. हम परिणाम को विनम्रता से स्वीकार करते हैं एवं सभी विजयी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं देते हैं. आशा है कि वे जनता से किए वादों को पूरा करेंगे.''

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न 
गौरतलब है कि, पंजाब में आम आदमी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना रही है. वहीं उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में भाजपा की बंपर जीत हुई है. देशभर में भाजपा की जीत का जश्न मनाया जा रहा है. जोधपुर में भी भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भी जश्न मनाया है. इस जश्न का मुख्य आकर्षण रहा बुलडोजर. बुलडोजर पर सवार होकर आए योगी आदित्यनाथ के डुप्लीकेट और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और जमकर जश्न मनाया. भाजपा कार्यकर्ता और नेता जीत को लेकर खासे उत्साहित नजर आए और आने वाले समय में राजस्थान में भी भाजपा की सरकार बनाने का दावा किया.

ये भी पढ़ें:

Jodhpur: बीजेपी की जीत के जश्न में बुलडोजर हुआ शामिल, जोधपुर की सड़कों पर कार्यकर्ताओं ने ऐसे मनाया जश्न

Barmer News: गर्ल्स हॉस्टल में प्रिंसिपल और वार्डन छात्राओं को करते थे परेशान, बाथरूम के बाहर लगा रखे थे कैमरे, दोनों सस्पेंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर: बस्ती में घुसा 7 फीट का अजगर, मचा हड़कंप
डूंगरपुर: बस्ती में घुसा 7 फीट का अजगर, मचा हड़कंप
'लुगाई वापस लाओ...', सीकर में पत्नी के लिए टंकी पर चढ़ा पति
'लुगाई वापस लाओ...', सीकर में पत्नी के लिए टंकी पर चढ़ा पति
'केंद्र सरकार को डर...', राहुल गांधी का नाम लेकर BJP पर बरसे गहलोत
'केंद्र सरकार को डर...', राहुल गांधी का नाम लेकर BJP पर बरसे गहलोत
कोटा में एकजुट नहीं कांग्रेसी? प्रदर्शन में भी दिखी गुटबाजी
कोटा में एकजुट नहीं कांग्रेसी? प्रदर्शन में भी दिखी गुटबाजी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget