एक्सप्लोरर

Diwali 2022: राजस्थान के इन जगहों की दिवाली आपको बना देगी 'दीवाना', जाकर जरूर देखें भव्य समारोह का नजारा

Rajasthan News: राजस्थान के कुछ शहरों में दिवाली का भव्य समारोह देखने को मिलता है. यहां की दिवाली में शाही अंदाज और लजीज पकवान किसी को भी दीवाना बना दे.

Diwali 2022 Celebration: सर्दियों की शुरुआत हो चुकी हैं, साथ ही दिवाली के पर्व की छुट्टी भी शुरू होने वाली है. ऐसे में अगर अपने परिवार के साथ ट्रिप का प्लान बना रहे हैं, तो राजस्थान बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. राजस्थान में दिवाली का त्यौहार काफी खास अंदाज में मनाया जाता है. इस दौरान राजधानी जयपुर (Jaipur), जोधपुर (Jodhpur), उदयपुर (Udaipur), पुष्कर (Pushkar), बीकानेर (Bikaner) और जैसलमेर (Jaisalmer) में दिवाली की धूम देखने को मिलती है.

दिवाली का त्यौहार देशभर में काफी धूमधाम से मनाया जाता है, मगर देश के कुछ शहरों और जगहों का दिवाली का पर्व काफी फेमस होता है. खासतौर से इसमें राजस्थान की दिवाली भी शामिल है. दिवाली के पर्व पर राजस्थान की शाही प्रकाश चौहान किसी को भी अपना दीवाना बना सकती है. ऐसे में दिवाली के समय अगर आप राजस्थान में मौजूद हैं तो कुछ खास जगह की सैर करके दिवाली की रौनक का जमकर मजा लूट सकते हैं

राजस्थान में वैसे तो हर तीज त्यौहार खास तरीके से मनाया जाता है. दिवाली एक फेमस फेस्टिवल है जिसके चलते राजस्थान के कुछ जगहों पर दिवाली के भव्य समारोह का आयोजन किया जाता है. इसमें राजस्थान के शाही अंदाज और लजीज पकवानों की झलक देखने को मिलती है. यहां आपको बताने जा रहे हैं राजस्थान में कुछ मशहूर दिवाली सेलिब्रेशन के बारे में जिन का लुफ्त उठा कर आप अपनी दिवाली को यादगार बना सकते हैं.

जोधपुर ( सूर्य नगरी) की दिवाली

मारवाड़ का जोधपुर टूरिस्टों की पहली पसंद में शुमार है. यहां का इतिहास और कई ऐतिहासिक धरोहर हैं, जिन्हें रोशनी से सराबोर किया जाता है. यहां के ऐतिहासिक आतिशबाजी का भी नजारा देखने लायक होता है. खासतर से दिवाली पर यहां पर पर्यटकों का भारी जमावड़ा रहता है. मेहरानगढ़, उम्मेद भवन पैलेस, जसवंत थड़ा, मंडोर गार्डन, माचिया सफारी पार्क, घंटाघर, कायलाना झील और ओसिया माताजी का मंदिर में दिवाली पर कई आयोजन किए जाते हैं

झीलों की नगरी उदयपुर की दिवाली

देसी विदेशी पर्यटकों को बहुत लुभाने वाली जगह उदयपुर को झीलों की नगरी कहा जाता है. दिवाली पर इस नगरी को खूबसूरत लाइटों की रोशनी से सजाया जाता है. कई जगह दिवाली पर सांस्कृतिक आयोजन भी किए जाते हैं जिसे देखकर आप यहां की संस्कृति के बारे में भी जान सकते हैं. उदयपुर के पास नाथद्वारा है, जहां भगवान श्री कृष्ण का बहुत ही प्राचीन और ऐतिहासिक मंदिर भी है. यहां पर दिवाली पर खासतौर से कई आयोजन किए जाते हैं

पुष्कर में मनाएं दिवाली

पुष्कर का नाम राजस्थान की फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन में शुमार है. पुष्कर की दिवाली भी देशभर में खासा मशहूर है. दिवाली के दिन जहां पूरा पुष्कर शहर जगमगा उठता है. पुष्कर झील के आस-पास लगे दिये दिवाली की रौनक में चार चांद लगा देते हैं. साथ ही दिवाली पर पुष्कर में 5 दिनों का भव्य उत्सव और ऊंट मेले का भी आयोजन किया जाता है.

जयपुर की दीवाली

गुलाबी शहर या पिंक सिटी के नाम से मशहूर राजस्थान की राजधानी जयपुर दिवाली पर दियों की रोशनी से सुनहरी हो उठती है. दिवाली के मौके पर हवा महल के साथ-साथ पूरा जयपुर जगमगाता नजर आता है. वहीं, जयपुर की मार्केट और मेले में भी भारी संख्या में पर्यटकों का हुजूम देखने को मिलता है.

जैसलमेर की दिवाली

राजस्थान में जैसेलमेर की दिवाली भी काफी मशहूर है. दिवाली पर जैसलमेर फोर्ट को काफी खूबसूरती से डेकोरेट किया जाता है. दिवाली के दिन पूरा जैसलमेर मिट्टी के दीये, लाइट्स और फूलों से सजाया जाता है. इसके अलावा जैसलमेर में आयोजित होने वाले कई सांस्कृतिक कार्यक्रम और लोकल लोगों का ट्रैडिशनल लुक दिवाली सेलिब्रेशन को खास बना देता है.

यहां भी फेमस है दिवाली

वैसे तो राजस्थान अपने आप में बहुत खास है और यहां का इतिहास भी बहुत खास है. राजस्थान को राजे रजवाड़ों का प्रदेश भी कहा जाता है. यहां के लोगों की मीठी बोली और अपणायत और खान पान का जायका देश में कहीं नहीं मिलेगा. पुष्कर, जयपुर और जैसलमेर के अलावा भी राजस्थान में कई जगहों पर दिवाली का भव्य आयोजन किया जाता है. ऐसे में बीकानेर, उदयपुर और कोटा शहर को भी एक्सप्लोर करके दिवाली का भरपूर आनंद उठाया जा सकता है.

Rajasthan: दीपावली पर जगमगाएगी वस्त्र नगरी, भीलवाड़ा में बेहतरीन साज-सज्जा पर मिलेगा हजारों का इनाम

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
Dungarpur News: लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP की ताकत देर से समझी सरकार? फास्ट ट्रैक कोर्ट, नया बिल, और बातचीत, महज 36 घंटे में उठाए क्या-क्या कदम
CJP की ताकत देर से समझी सरकार? फास्ट ट्रैक कोर्ट, नया बिल, और बातचीत, महज 36 घंटे में उठाए क्या-क्या कदम
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget