एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: कांग्रेस प्रवक्ता ने सचिन पायलट की जन संघर्ष यात्रा को बताया मजाक, समाधान के सवाल पर कहा...

Rajasthan News: पायलट मामले को सॉर्टआउट करने के सवाल पर पवन खेड़ा ने कहा, ''सॉर्टआउट करने लायक तो कुछ है ही नहीं. क्या सॉर्टआउट करें? अब मजाक में कुछ कह दें तो थोड़े ही सॉर्टआउट किया जाता है.

Rajasthan Congress Crisis: कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा (Pawan Khera) ने सचिन पायलट (Sachin Pilot) के सीएम अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) पर पलटवार और करप्शन के खिलाफ जनसंघर्ष यात्रा को मजाक बताया है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मजाक का क्या शॉर्टआउट (समाधान) करें? वह दिल्ली में बुधवार को मीडिया से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि इस मजाक का कभी मजाक में ही जवाब मिल जाएगा.

क्या बोले पवन खेड़ा

पायलट मामले को सॉर्टआउट करने के सवाल पर पवन खेड़ा ने कहा, ''सॉर्टआउट करने लायक तो कुछ है ही नहीं. क्या सॉर्टआउट करें? अब मजाक में कुछ कह दें तो थोड़े ही सॉर्टआउट किया जाता है. मजाक की बात कभी मजाक में ही कह देंगे,जवाब मिल जाएगा मजाक में ही.'' जब खेड़ा से पायलट मामले को मजाक बताने पर फिर से सवाल किया गया तो कहा, ''मुझे मजाक लगा क्योंकि मैं हंसा सुनकर. जिस चीज से मुझे हंसी आई, वह मुझे जोक लगता है. इसलिए मैं हंस लिया. इसलिए मैंने कहा हो सकता है मजाक किया हो.''

पायलट के धरने की तरह यात्रा को एंटी पार्टी एक्टिविटी बताने के सवाल पर खेड़ा ने कहा,''जो कुछ हो रहा होता है, वह प्रभारी के संज्ञान में होता है. प्रभारी सबसे चर्चा के बाद किसी निष्कर्ष तक पहुंचता है. निष्कर्ष क्या निकलता है, उसका सार आपको बताया जाएगा.पूरे मामले की जानकारी प्रभारी को है. हर चीज सार्वजनिक नहीं होती सार्वजनिक होने का सही वक्त आएगा तो किया जाएगा. वहां के जो प्रभारी हैं,वह पूरे मामले को समझ कर सब से चर्चा करके फिर जो निष्कर्ष निकालेंगे,वह निष्कर्ष साझा करेंगे.''

सचिन पायलट की जन संघर्ष यात्रा आज से

पवन खेड़ा का यह बयान सचिन पायलट की जन संघर्ष यात्रा शुरू होने से एक दिन पहले आया. पायलट की यात्रा गुरुवार दोपहर अजमेर से शुरू होगी. यह यात्रा 15 मई को जयपुर में खत्म होगी. 

सीएम अशोक गहलोत ने रविवार को धौलुपर के राजाखेड़ा के पास एक सभा में पायलट कैंप के विधायकों पर सरकार गिराने के लिए सियासी संकट के वक्त 10 से 20 करोड़ लेने के आरोप लगाए गहलोत ने कहा था.''अमित शाह, धर्मेंद्र प्रधान और गजेंद्र सिंह शेखावत इन सबने मिलकर हमारी सरकार को गिराने का षड्यंत्र किया.''

राजस्थान में विधायकों को पैसे बांट दिए.यह लोग वापस पैसा नहीं ले रहे हैं. मुझे चिंता लगी हुई है,ये वापस पैसा क्यों नहीं ले रहे हैं? हमारे विधायकों से मैंने यहां तक कह दिया कि जिसने 10 करोड़, 20 करोड़ लिया है,उसमें से कुछ खर्च कर दिया हो तो वह खर्च किया हुआ पैसा मैं ​दे दूंगा, मैं एआईसीसी से दिलवा दूंगा. आप अमित शाह को पैसा वापस दे ​दीजिए.उसका पैसा मत रखो.उसका पैसा रखोगे तो हमेशा आप पर दबाव बनाकर रखेगा. गहलोत ने 2020 में सरकार नहीं गिराने के लिए वसुंधरा राजे की तारीफ की थी.

पायलट का गहलोत पर पलटवार

सचिन पायलट ने इसके जवाब में मंगलवार को कहा था कि मुख्यमंत्री का रविवार को धौलपुर में दिया भाषण सुनकर यह साफ हो गया कि उनकी नेता सोनिया गांधी नहीं वसुंधरा राजे सिंधिया हैं. एक तरफ मुख्यमंत्री कहते हैं कि बीजेपी सरकार गिराने की साजिश कर रही थी,दूसरी तरफ कहते हैं वसुंधरा राजे सरकार बचा रही थीं. इस विरोधाभास को समझाना चाहिए. 

ये भी पढ़ें

Mount Abu Summer Festival: कल से माउंट आबू में शुरू होगा समर फेस्टिवल, दिखेगी राजस्थानी संस्कृति की झलक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget