एक्सप्लोरर

Rajasthan: अपनी ही सरकार के खनन मंत्री का विधायक ने बैनर लगाकर किया विरोध, क्या है पूरा मामला?

Kota News: सांगोद विधायक भरत सिंह ने कलेक्ट्रेट बैनर लगाकर खनन मंत्री के खिलाफ धरना दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि बारां में अवैध खनन के कारण कई लोगों की मौत हो गई.

Rajasthan Politics: गुटबाजी से जूझ रही राजस्थान कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. लंबे समय से भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अपनी ही सरकार को घेरनेवाले सांगोद विधायक और पूर्व मंत्री भरत सिंह (Bharat Singh) ने अब खनन मंत्री को निशाने पर लिया है. समर्थकों के साथ विधायक भरत सिंह ने कोटा में कलेक्ट्रेट पर बैनर लगाकर धरना दिया. बैनर के जरिए गंभीर आरोप लगाए गए. विधायक का धरना प्रदर्शन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विधानसभा में बजट पेश करने के दौरान हुआ. उन्होंने आरोप लगाया कि बारां में अवैध खनन के कारण कई लोगों की मौत हो गई.

अपनी ही सरकार के खनन मंत्री का विधायक ने किया विरोध

विधायक ने बीजेपी पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि बीजेपी अवैध खनन के मुद्दे पर चुप रहती है. विधायक ने आरोप लगाया कि बीजेपी नेता खुद धंधे में शामिल रहते हैं. इसलिए मुझे भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाना पड़ता है. उन्होंने कहा कि मैं भ्रष्टाचार और अवैध खनन पर हमेशा बोलता रहा हूं और बोलता रहूंगा. सरकार चाहे कांग्रेस की हो या विपक्षी पार्टी बीजेपी की, मुझे फर्क नहीं पड़ता है. भरत सिंह ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की तरफ से भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाने पर सरकार दबा देती है.

केंद्र में भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए पीएम मोदी को दी सलाह

उन्होंने कहा कि सरकार में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाना विपक्ष का काम है, लेकिन राजस्थान में बीजेपी खुद शामिल है. उन्होंने खान की झोपडियां गांव में चल रहे अवैध खनन को रोकने की मांग की और कहा कि सरकार को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए. विधायक भरत सिंह ने बारां के खान की झोपड़ियां गाव को कोटा जिले में शामिल करने की मांग की. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सलाह दी कि केंद्र सरकार में व्यापक भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने का संकल्प लेना चाहिए. मात्र जुमलों से काम नहीं चलता है. 

Rajasthan Budget 2023: CM गहलोत के बजट भाषण के बाद बिना जूतों के रहेंगे कांग्रेस विधायक मदन प्रजापत, जानिए क्यों

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लुगाई वापस लाओ...', सीकर में पत्नी के लिए टंकी पर चढ़ा पति
'लुगाई वापस लाओ...', सीकर में पत्नी के लिए टंकी पर चढ़ा पति
'केंद्र सरकार को डर...', राहुल गांधी का नाम लेकर BJP पर बरसे गहलोत
'केंद्र सरकार को डर...', राहुल गांधी का नाम लेकर BJP पर बरसे गहलोत
कोटा में एकजुट नहीं कांग्रेसी? प्रदर्शन में भी दिखी गुटबाजी
कोटा में एकजुट नहीं कांग्रेसी? प्रदर्शन में भी दिखी गुटबाजी
जयपुर-दिल्ली रूट पर AI की नई फ्लाइट, पढ़ें अपने काम की खबर
जयपुर-दिल्ली रूट पर AI की नई फ्लाइट, पढ़ें अपने काम की खबर

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
Embed widget