एक्सप्लोरर

NEET Result 2024: नीट परीक्षा 2024 के नतीजे पर अशोक गहलोत ने खड़े किए सवाल, केंद्र सरकार से की जांच की मांग

NEET 2024 News: नीट के रिजल्ट पर विवादों का साया मंडरा रहा है. मामले में अब राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गयी है. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार और एनटीए से मांग की है.

NEET Result 2024 Controversy: नीट यूजी 2024 के परिणाम में धांधली का मुद्दा गर्माया हुआ है. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नीट यूजी 2024 के परिणाम पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने लाखों बच्चों के भविष्य का सवाल उठाते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी और केंद्र सरकार से नीट यूजी 2024 परीक्षा औरप रिजल्ट में लगे धांधली के आरोपों की जांच की मांग की है. 

शुक्रवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अशोक गहलोत ने लिखा, "पहले ही नीट परीक्षा और रिजल्ट में अभ्यर्थियों ने गड़बड़ी की आशंका जताई है. एक ही सेंटर से कई बच्चों के पूरे में से पूरे अंक मिलने, आसपास रोल नंबर वाले अभ्यर्थियों के टॉप करने समेत ऐसे कई पहलू से परीक्षा में गड़बड़ी की आशंका को बल मिल रहा है."

NEET रिजल्ट विवाद में पूर्व मुख्यमंत्री की एंट्री

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि लाखों बच्चों के भविष्य और मेडिकल प्रोफेशन की क्रेडिबिलिटी का सवाल है. उन्होंने केंद्र सरकार और एनटीए से मामले में गंभीरता दिखाते हुए जांच की मांग की. बता दें कि नीट यूजी परीक्षा 2024 में एक प्रश्न चार अंक का था. लेकिन कई विद्यार्थियों को 720 में से 718, 719 अंक दिए गए. जानकारों का कहना है कि तार्किक रूप से संभव नहीं है. विद्यार्थी या तो प्रश्न छोड़ सकता है या प्रश्न गलत कर सकता है. ऐसी स्थिति में भी उसे 716 अंक प्राप्त होते हैं. लेकिन किसी भी स्थिति में 718 या 719 अंक प्राप्त नहीं हो सकते. 

अशोक गहलोत ने की जांच कराने की मांग

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "लाखों बच्चों के भविष्य एवं मेडिकल प्रोफेशन की क्रेडिबिलिटी का सवाल है. इसलिए केन्द्र सरकार और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी गंभीरता से मामले जांच करे ताकि सभी के साथ न्याय सुनिश्चित हो सके. 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
Dungarpur News: लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget