एक्सप्लोरर

Punjab: पंजाब में BSF ने 2023 में 107 पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया, 442 किलो हेरोइन की जब्त

Pakistani Drone In Punjab: बीएसएफ ने साल 2023 में अलग-अलग घटनाओं में तीन पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया. वहीं दो तस्करों सहित 23 पाकिस्तानी और 14 बांग्लादेशी नागरिकों को भी पकड़ा.

Punjab News: पंजाब में 553 किलोमीटर लंबी विविधतापूर्ण, कठिन और चुनौतीपूर्ण भारत-पाकिस्तान सीमा की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने रविवार को कहा कि पिछले एक साल में उसने 107 ड्रोनों का पता लगाया और उन्हें मार गिराया. साथ ही 442.395 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई. बीएसएफ ने 23 हथियार और 505 राउंड गोला-बारूद जब्त करने के अलावा अलग-अलग घटनाओं में तीन पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया, दो तस्करों सहित 23 पाकिस्तानी नागरिकों, 14 बांग्लादेशी नागरिकों और 35 तस्करों सहित 95 भारतीय संदिग्धों को पकड़ा.

खराब मौसम की स्थिति और तस्करी की घटनाओं सहित असंख्य चुनौतियों का सामना करते हुए, बीएसएफ के जवान चौबीसों घंटे अदम्य समर्पण के साथ सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं. पंजाब फ्रंटियर के बीएसएफ जवानों ने 2023 के दौरान 12 पाकिस्तानी नागरिकों को, जो भूल से अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार कर गए थे, पाकिस्तान रेंजर्स को सौंप दिया. बीएसएफ के एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि बीएसएफ ने सहयोगी एजेंसियों के साथ 99 सुरक्षा बैठकें आयोजित कीं, जिनमें जालंधर, अमृतसर और चंडीगढ़ में पंजाब पुलिस के साथ पांच सुरक्षा समन्वय बैठकें और जालंधर में भारतीय सेना के साथ छह सुरक्षा समन्वय बैठकें शामिल हैं. 

बाढ़ के दौरान 10 हजार से ज्यादा लोगों की बचाई जान

पंजाब के सीमावर्ती जिलों- पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन और फिरोजपुर में अभूतपूर्व बाढ़ के दौरान, बीएसएफ ने बचाव और राहत अभियान चलाया और रावी तथा सतलज नदियों के बाढ़-ग्रस्त क्षेत्रों में सीमा पर रहने वाले 10 हजार से अधिक ग्रामीणों और परिवारों को निकालकर सुरक्षित क्षेत्रों में पहुंचाया. इस पहल की राज्य सरकार और सीमावर्ती गांवों के लोगों ने सराहना की. सीमा सुरक्षा बल के रूप में बीएसएफ न केवल सीमावर्ती क्षेत्रों में लोगों की रक्षा करती है बल्कि विभिन्न नागरिक कार्रवाई कार्यक्रमों के माध्यम से उनकी भलाई सुनिश्चित करती है. इनमें मुफ्त चिकित्सा शिविर, कौशल विकास प्रशिक्षण, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और सेना भर्ती के लिए कोचिंग, खेल टूर्नामेंट और सांस्कृतिक गतिविधियां शामिल हैं.

नशीली दवाओं के खतरे के खिलाफ जागरूकता पैदा की

बीएसएफ ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में जरूरतमंद निवासियों की सहायता के लिए भी उनकी तरफ से ठोस प्रयास किए गए है. सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं और स्थानीय आबादी के बीच नशीली दवाओं के खतरे के खिलाफ जागरूकता पैदा करने के लिए, बीएसएफ द्वारा स्थानीय युवाओं की सक्रिय भागीदारी के साथ साइकिल रैलियां, जागरूकता अभियान और वॉकथॉन का आयोजन किया गया, जिसकी समाज के सभी क्षेत्रों के लोगों ने सराहना की है. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा अमृतसर के पास अटारी में एकीकृत चेकपोस्ट (आईसीपी) पर भारतीय उपमहाद्वीप में 418 फीट के सबसे ऊंचे ध्वजस्तंभ के उद्घाटन के साथ एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल किया गया. 

यह भी पढ़ें: Weather Today: हरियाणा-पंजाब में ठंड और कोहरे से नए साल का आगाज, अभी और बढ़ेगी ठिठुरन, शीतलहर बरपाएगी कहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
अमेरिका के परिवार को झूठे मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... FBI के दावे पर पंजाब के SHO लाइन हाजिर
अमेरिका के परिवार को मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... पंजाब के SHO लाइन हाजिर
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा
OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा

वीडियोज

Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir
Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget