एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: जेपी नड्डा बोले- माफिया, नशीले पदार्थों से मुक्त होगा पंजाब, विकास का लिखेंगे नया अध्याय

Punjab Election: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि अगर गठबंधन विधानसभा चुनाव जीतता है तो माफिया और नशीले पदार्थों से मुक्त एक ‘‘नया’’ पंजाब बनाया जाएगा.

Punjab Election 2022: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी के नेतृत्व वाला गठबंधन विधानसभा चुनाव जीतता है तो माफिया और नशीले पदार्थों से मुक्त एक ‘‘नया’’ पंजाब बनाया जाएगा और राज्य को विकास के रास्ते पर लाया जाएगा. उन्होंने दावा किया कि भाजपा के लिए सत्ता लोगों की सेवा का माध्यम है.

1984 के सिख विरोधी दंगों पर सत्तारूढ़ कांग्रेस पर साधा निशाना

बलाचौर और रूपनगर में चुनावी सभाओं के दौरान नड्डा ने 1984 के सिख विरोधी दंगों पर सत्तारूढ़ कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि दंगों में कांग्रेस सदस्य शामिल थे. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, ‘‘उनके हाथ खून से रंगे थे, उन्होंने मानवता को शर्मसार कर दिया. कांग्रेस ने स्वतंत्र भारत में ऐसी स्थिति पैदा कर दी, जहां एक भाई दूसरे भाई के खिलाफ खड़ा हो गया.

'समय की कसौटी पर भाजपा खरी उतरी है'

उन्होंने आरोप लगाया कि 30 साल तक कांग्रेस ने कुछ नहीं किया और 2014 में नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद एक एसआईटी का गठन किया गया और ‘‘इन दंगों के दोषियों को सलाखों के पीछे डाल दिया गया.’ नड्डा ने कहा, मैं सिख भाइयों से पूछना चाहता हूं कि आपका शुभचिंतक कौन है?’’ उन्होंने कहा कि अगर समय की कसौटी पर खरी उतरी है तो वह भाजपा है और मतदाताओं से राज्य में भाजपा गठबंधन को सत्ता में लाने की अपील की, जहां 20 फरवरी को मतदान होना है.

भाजपा पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब लोक कांग्रेस और सुखदेव सिंह ढींडसा के शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है. नड्डा ने कहा, हम पंजाब को ड्रग्स और माफिया से मुक्त करेंगे. नड्डा ने कहा कि नशा पंजाब को दीमक की तरह खा रहा है. कई परिवार प्रभावित हुए हैं क्योंकि युवाओं का जीवन बर्बाद हो रहा है.’’ अफसोस की बात है कि सरकार इस समस्या से बेपरवाह दिख रही है.

'हम 'नवा’ और सुरक्षित पंजाब बनाएंगे'

उन्होंने कहा, ‘‘जब रक्षक भागीदार बन जाएगा, तो क्या होगा?’’ भाजपा प्रमुख ने कहा, ‘‘हम 'नवा’ और सुरक्षित पंजाब बनाएंगे. हमें यह ध्यान रखना होगा कि पंजाब पाकिस्तान के साथ करीब 600 किलोमीटर की सीमा साझा करता है. पाकिस्तान के इरादे नेक नहीं हैं. हर दूसरे दिन वे ड्रोन और ड्रग्स भेजते रहते हैं. अगर पंजाब ने हमें एक मौका दिया तो हम यहां विकास का नया अध्याय लिखेंगे. हम रोजगार के नए रास्ते पैदा करेंगे.

'आप ने ईमानदारी का मुखोटा पहन रखा है'

पंजाब में ‘‘आतंकवाद की आग लगाने’’ के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए नड्डा ने कहा, ‘‘आज भी, जिस तरह से वे व्यवहार कर रहे हैं, पंजाब समृद्ध नहीं हो सकता.’आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए नड्डा ने बलाचौर से भाजपा उम्मीदवार अशोक बाथ की एक टिप्पणी का हवाला दिया, जिसमें आप पर ‘‘चुनाव टिकट बेचने’’ का आरोप लगाया गया था. भाजपा प्रमुख ने सवाल किया, ‘‘उन्होंने (आप) ईमानदारी का मुखौटा पहन रखा है.

देखिए, उन्होंने दिल्ली में क्या किया है. क्या आप ऐसे लोगों को यहां (सत्ता में) लाना चाहते हैं. पूर्व में आप के प्रतिद्वंद्वियों ने उस पर ‘‘अमीर और प्रभावशाली लोगों को टिकट बेचने’’ का आरोप लगाया था, जिसे पार्टी ने सिरे से खारिज कर दिया था. नड्डा ने नरेंद्र मोदी नेतृत्व वाली सरकार द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों, विशेष रूप से गरीबों, वंचितों के कल्याण के लिए शुरू की गई कई पहल का जिक्र किया.

ये भी पढ़ें:-

UP Election 2022: पीएम के 'दो लड़कों' वाले बयान पर Akhilesh Yadav का जवाब, कहा- झूठ भी शरमाकर, पिछले.

UP Election: पहले चरण का चुनाव अहम क्यों? कौन बनेगा पश्चिमी यूपी का सिकंदर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget