एक्सप्लोरर

Naib Singh Saini Net Worth: सीएम नायब सिंह सैनी और मनोहर लाल खट्टर में कौन हैं ज्यादा अमीर? पढ़ें संपत्ति का पूरा ब्योरा

Nayab Singh Saini Property: हरियाणा के मुख्यमंत्री नाय​ब सिंह सैनी और पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने सोमवार (6 मई) को नामांकन दाखिल किया. दोनों नेताओं ने अपने हलफनामे में संपत्ति का ब्योरा दिया है.

Nayab Singh Saini Asset: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करनाल विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने छह मई को नामांकन दाखिल कर दिया. अपने चुनावी हलफनामे में उन्होंने संपत्ति का जिक्र किया है. हलफनामे के मुताबिक सीएम और और उनकी पत्नी की कुल संयुक्त संपत्ति 5 करोड़ रुपये से अधिक है. जबकि करनाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कुल संपत्ति 2.5 करोड़ की बताई है. 

करनाल विधानसभा सीट मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के कारण खाली हुआ है. अब वहां उपचुनाव कराए जा रहे हैं. सीएम सैनी वहां से चुनाव लड़ रहे हैं. 

खट्टर के पास कितनी संपत्ति?

मनोहर लाल खट्टर ने साल 1975 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्नातक की है. उन्होंने 50,050 रुपये नकद होने की घोषणा की है. उन्होंने अपनी चल संपत्ति 2.14 करोड़ रुपये घोषित की है, जिसमें बैंक जमा के रूप में लगभग 2.13 करोड़ करोड़ रुपये शामिल हैं.

उनकी अचल संपत्ति का मूल्य 40 लाख रुपये है. उनके पास  1.5 एकड़ कृषि भूमि, रोहतक जिले में उनके पैतृक गांव बिनयानी में विरासत में मिली संपत्ति शामिल है. इसका मूल्य 35 लाख रुपये है.

सीएम और उनकी पत्नी की संपत्ति का ब्यौरा

सीएम नायब सिंह सैनी के हलफनामे के मुताबिक मुख्यमंत्री ने हाथ में नकदी 1.80 लाख रुपये घोषित की है. जबकि उनकी पत्नी के पास नकदी 1.60 लाख रुपये है. सैनी के पास तीन टोयोटा कारें भी हैं, जिनमें दो इनोवा गाड़ियां शामिल हैं. 

हरियाणा के सीएम के पास 2 लाख रुपये के आभूषण हैं. जबकि उनकी पत्नी सुमन सैनी के पास 6.5 लाख रुपये के आभूषण हैं. सैनी ने अपनी चल वस्तुओं की कीमत 43.57 लाख रुपये बताई है. उनकी पत्नी की चल वस्तुओं की कीमत 9.29 लाख रुपये है. मुख्यमंत्री की अचल संपत्ति का मूल्य लगभग 4.15 करोड़ रुपये है. जबकि सुमन सैनी के पास 70 लाख रुपये की अचल संपत्ति है. 

रोहतक में पैतृक संपत्ति

अंबाला जिले के नारायणगढ़ के मीरजापुर माजरा गांव के रहने वाले मुख्यमंत्री के पास अपने पैतृक गांव में कृषि भूमि का एक टुकड़ा और एक आवासीय भवन है. दोनों विरासत में मिले हैं. उन्होंने अपनी देनदारियां 81 लाख रुपये घोषित की हैं.  पेशे  हिमाचल के सिरमौर जिले के मीरपुर कोटला गांव में एक स्टोन क्रशर के मालिक हैं. उन्होंने 2010 में मेरठ में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से एलएलबी किया था. 

कुल मिलाकर उन्होंने अपनी चल संपत्ति 2.14 करोड़ रुपये, जिसमें बैंक जमा के रूप में लगभग 2.13 करोड़ करोड़ रुपये शामिल हैं. उनकी अचल संपत्ति का मूल्य 40 लाख रुपये है, जिसमें 1.5 एकड़ कृषि भूमि, रोहतक जिले में है. 

खट्टर की कुल संपत्ति

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चुनावी हलफनामे में अपनी कुल चल और अचल संपत्ति लगभग 2.5 करोड़ रुपये घोषित की है. पूर्व सीएम खट्टर अविवाहित हैं.
 
25 मई को 10 सीटों पर होगा मतदान 

हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों और करनाल विधानसभा सीट के लिए 25 मई को मतदान होगा. कुरूक्षेत्र सीट से निवर्तमान लोकसभा सांसद नायब सैनी ने 12 मार्च को खट्टर की जगह मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी.

13 मार्च को खट्टर ने करनाल विधानसभा सीट से विधायक पद से इस्तीफा दे दिया और उसी दिन उन्हें करनाल लोकसभा सीट के लिए बीजेपी उम्मीदवार घोषित किया गया.

गुरुग्राम लोकसभा से कुल 30 प्रत्याशियों ने जमा कराए नामांकन, कब आवंटित किए जाएंगे चुनाव चिह्न?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget