एक्सप्लोरर

Haryana Weather Today: हरियाणा में बारिश और ओलावृष्टि का कहर, बर्बाद हुई फसल, एक किसान की सदमे से मौत

Haryana Weather Update: हरियाणा में बेमौसम बरसात ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है. बारिश-ओलावृष्टि के साथ-साथ तेज हवाओं के वजह से खेतों में खड़ी फसलें बिछ गई है. जिससे फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है.

Weather News:  हरियाणा में मौसम में बदलाव के साथ हो रही बारिश अब किसानों के लिए परेशानी बनती जा रही है. हरियाणा के कई जिलों में रविवार को तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई. बेमौसम बरसात किसानों के आफत लेकर आई, बारिश और ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी फसल को काफी नुकसान पहुंचा है. गुरुग्राम, रेवाड़ी, झज्जर और महेन्द्रगढ़ जिलों में खासकर इसका प्रभाव देखा गया. फसल बर्बाद होती देख रेवाड़ी में तो एक किसान की हार्ट अटैक से मौत भी हो गई. वही झज्जर में भी एक महिला किसान की हालत बिगड़ गई.  

खेतों में बिछी फसलें
बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओँ की वजह से खेतों में गेहूं की फसल बिछी हुई दिखाई दी. बताया जा रहा है कि झज्जर जिले को छोड़कर बाकि के जिलों में बारिश से गेहूं और सरसों को 15 से 20 फीसदी नुकसान पहुंचा है. वही झज्जर के कृषि विभाग के अनुसार जिले में करीब 60 प्रतिशत फसलों को नुकसान हुआ है. झज्जर जिले के करीब 30 गांव में फसलों को नुकसान पहुंचा है. यहां लगभग 8800 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल के अलावा 5400 एकड़ में खड़ी सरसों की फसल और 450 एकड़ में खडी जौ और अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा है. 

फसल खराब होने पर मुआवजे की मांग
बारिश और ओलावृष्टि की वजह से खराब हुई फसलों को लेकर अब किसानों और विपक्षी पार्टियों ने मुआवजे की मांग की है. झज्जर कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने अपने विधानसभा क्षेत्रों के गांवों का दौरा करते हुए जहां सरकार से मुआवजे की मांग की, वही कांग्रेस महासचिव और राज्यसभा सदस्य रणदीप सुरजेवाला ने मुआवजे की मांग की है, उन्होंने कहा कि सरकार को तुरन्त विशेष गिरवावरी करवाकर किसानों को 25 हजार रुपए के हिसाब से मुआवजा दें.

अभी और हो सकती है बारिश
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के अनुसार सोमवार और मंगलवार को हरियाणा के कई जिलों में बारिश की संभावना है. बारिश के साथ चलने वाली तेज हवाओं से की वजह से फसलों को और भी नुकसान पहुंच सकता है. बताया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से हरियाणा के मौसम में बदलाव आया है. वही 24 और 25 मार्च को एक और पश्चिमी विक्षोभ आ सकता है जिससे मौसम प्रभावित होगा और किसानों के लिए चिंता बढ़ा सकता है.

यह भी पढ़ें: Sidhu Moosewala के पिता ने कहा- पंजाब में योगी जैसी सरकार होती तो नहीं मारा जाता मेरा बेटा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget