एक्सप्लोरर

Haryana Panchayat Election: हरियाणा के नौ जिलों में हो रहा है पंच-सरपंच का चुनाव, मेवात के एक बूथ पर दो गुटों में मारपीट

Haryana News: सरपंच-पंच के लिए मतदान के तुरंत बाद मतगणना होगी और परिणाम जारी कर दिए जाएंगे. इन नौ जिलों में जिला परिषद और ब्लॉक समिति के लिए 30 अक्तूबर को मतदान कराया गया था.

हरियाणा में आज पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान हो रहा है. मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक होगा. वोट डालने के लिए लोग सुबह से ही लाइन में खड़े हो गए थे. वोट का उत्साह युवाओं से अधिक बुजुर्गों में नजर आ रहा है. पहले चरण में भिवानी, झज्जर, जींद, कैथल, महेंद्रगढ़, नूंह, पंचकूला, पानीपत और यमुनानगर जिले के 28 हजार 575 पंच-सरपंच का चुनाव हो रहा है. सरपंच पद के लिए ईवीएम और पंच पदों के लिए बैलेट पेपर से मतदान कराया जा रहा है. चुनाव परिणाम भी आज शाम को ही आ जाएगा. 

मेवात के एक बूथ पर मारपीट

इस दौरान मेवात के नूंह के चांदड़ाका गांव के बूथ नंबर 65 पर मतदान के दौरान बवाल हो गया. इसमें कई लोग घायल हो गए. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है. हिंसा की खबर पाकर एसपी और डीसी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. हिंसा की वजह से कुछ देर के लिए मतदान रुका रहा. अब जिला प्रशासन की मौजूदगी में मतदान दोबारा से शुरू हो गया है. मेवात के एसपी वरुण सिंगला ने बताया कि दोनों प्रत्याशियों के गुटों में वोट को लेकर झगड़ा हुआ था. अभी स्थिति शांत है और पुलिस बल पर्याप्त मात्रा में है. वोटिंग शांतिपूर्ण तरीके से फिर से शुरू हो गई है. उन्होंने बताया कि अब तक 25 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है. 

कैथल जिले के कलायत में मतदाताओं ने चंडीगढ़-हिसार नेशनल हाइवे जाम कर दिया. उनका आरोप है कि खरक पांडवा गांव के पोलिंग बूथ को एक उम्मीदवार ने कैप्चर किया है. इसके बाद सरपंच पद की उम्मीदवार सुमन देवी के समर्थकों और ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया. 

कहां कितना हुआ है मतदान

पंचकूला में सुबह साढ़े आठ बजे तक 4.9 फीसदी मतदान हुआ था. वहीं झज्जर में पहले घंटे में 1.3 फीसदी मतदान हुआ था. झज्जर जिले के ढलानवास गांव में दो उम्मीदवारों के बीच विवाद के कारण करीब 10 मिनट मतदान रुका रहा. वहीं महेंद्रगढ़ में पहले एक घंटे में 0.1 फीसदी मतदान ही हुआ था. पानीपत में सुबह 8 बजे तक केवल 0.2 फीसदी मतदान की खबर है. 

शांतिपूर्ण मतदान के लिए जिला प्रशासन ने चुनाव वाले नौ जिलों में धारा 144 लगा दी है. पोलिंग स्टेशन के आसपास गांव से बाहर के व्यक्ति पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई होगी. पोलिंग स्टेशनों पर पोस्टर और बैनर लगाने वाले उम्मीदवारों को भी नोटिस भेजे जाएंगे. सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है.

पंच-सरपंच के कितने पद हैं

सरपंच-पंच के लिए मतदान के तुरंत बाद परिणाम जारी कर दिए जाएंगे. इन नौ जिलों में जिला परिषद और ब्लॉक समिति के लिए 30 अक्तूबर को मतदान हो चुका है. राज्य निर्वाचन आयुक्त धनपत सिंह के मुताबिक पहले चरण के मतदान में नौ जिलों के 49 लाख 67 हजार 92 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इन 9 जिलों में 6019 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं. जिनमें 2607 सरपंच और 25,968 पंच चुनने के लिए मतदान किया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें

Adampur by election: उपचुनाव के लिए खत्म हुआ प्रचार, CM खट्टर और हुड्डा समेत कई बड़े नेताओं ने मांगा वोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget