एक्सप्लोरर

Amritsar News: निहंग सिखों और राधा स्वामी सत्संग ब्यास के अनुयायियों के बीच हुई हिंसक झड़प, पुलिस समेत 10 लोग घायल

पंजाब (Punjab) के अमृतसर (Amritsar) में रविवार शाम 4 सितंबर को को डेरा ब्यास के सदस्यों और निहंग सिखों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्षों के कुल 10 लोग घायल हो गए.

Punjab News: पंजाब (Punjab) के अमृतसर (Amritsar) निहंग सिखों और राधा स्वामी सत्संग ब्यास के अनुयायियों के बीच रविवार को उस वक्त झड़प हो गई, जब निहंग सिखों ने अपने मवेशियों को चराने के लिए डेरा परिसर में कथित तौर पर जबरन घुसने की कोशिश की. इस घटना में 10 व्यक्ति और एक पुलिसकर्मी घायल हो गया. पुलिस ने कहा कि झड़प के दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पत्थर और ईंट फेंके और कुछ व्यक्तियों ने हवा में गोलियां चलाईं.

हालात हैं नियंत्रण में
अमृतसर (ग्रामीण) के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्न शर्मा ने कहा कि निहंगों और डेरा समर्थकों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया और अब स्थिति नियंत्रण में है. डेरा परिसर के आसपास भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किये गये हैं. पुलिस के अनुसार, निहंगों का एक समूह अपने मवेशियों को चराने के लिए डेरा परिसर में प्रवेश करना चाहता था, लेकिन राधा स्वामी संप्रदाय के अनुयायियों ने इस पर आपत्ति जतायी और उन्हें प्रवेश करने से रोक दिया. पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के बीच इस पर बहस हो गई.

Punjab: पंजाब के पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल की हालत स्थिर, तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में हुए थे भर्ती

डेरा का एक द्वार टुटा
पुलिस के अनुसार, निहंगों में से एक ने कथित तौर पर राधा स्वामी सत्संग ब्यास के एक सुरक्षा प्रभारी पर हमला कर दिया, जिसकी पहचान परमदीप सिंह तेजा के रूप में हुई और उसके कंधे में चोट लगी है. जंडैला गुरु पुलिस थाने के प्रभारी दविंदर कुमार मौके पर मौजूद थे और उन्होंने हस्तक्षेप करने की कोशिश की और उन्हें भी चोटें आयीं. पुलिस के अनुसार स्थिति उस वक्त बिगड़ गई, जब निहंगों के समूह ने फिर से डेरा परिसर में जबरन घुसने की कोशिश की, जिससे दोनों समूहों के बीच झड़प हुई. डेरा समर्थकों का दावा है कि निहंगों ने डेरा परिसर के एक प्रवेश द्वार को तोड़ दिया.

10 लोग हुए हैं घायल
पुलिस अधिकारी के अलावा दोनों पक्षों के कुल 10 लोग घायल हुए हैं. घायलों को बाबा बकाला सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस बीच, पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने सभी से शांत रहने और गलत सूचना फैलाने से बचने की अपील की. वडिंग ने ट्वीट किया, "राधा स्वामी डेरा, ब्यास से परेशान करने वाली खबर आ रही है, जहां एक विवाद... के कारण हिंसक घटना हुई. कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है. सभी से शांत रहने और सोशल मीडिया पर कोई गलत सूचना न फैलाने की अपील है."

आकाली दल ने की सद्भाव बनाने की अपील
शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने भी लोगों से शांति और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की. बादल ने ट्वीट किया, "ब्यास में हुई हिंसा बेहद परेशान करने वाली है. बार-बार झड़पें और कानून-व्यवस्था भंग होना राज्य को अराजकता की ओर धकेल रहा है. मैं (मुख्यमंत्री) भगवंत मान से तत्काल स्थिति से निपटने का आग्रह करता हूं. मैं पंजाबियों से भी इस महत्वपूर्ण समय पर शांति और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने की अपील करता हूं."

Punjab News: गौरव यादव ही बने रहेंगे DGP, छुट्टी पर गए भावरा का तबादला कर दी गई ये जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा
'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा
15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला
15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget